सीएम शिवराज ने गुजरात में पूछा ‘केम छो,’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कल्पवृक्ष

सीएम शिवराज ने गुजरात में पूछा ‘केम छो,’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कल्पवृक्ष

CM Shivraj Singh Chouhan in Gujarat : सीएम शिवराज सिंह चौहान आज गुजरात में हैं। वे यहां मांडवी, अबडासा, मोरबी और भावनगर पश्चिम विधानसभाओं में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया। साथ ही कहा कि वे कल्पवृक्ष हैं, जो मांगो वही मिलेगा। इस मौके पर सीएम शिवराज ने वहां मौजूद लोगों से गुजराती में पूछा ‘केम छो’।

पीएम मोदी को बताय कल्पवृक्ष

मांडवी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी हैं कल्पवृक्ष, जो जरूरत है वही मिलेगा। केजरीवाल है बबूल का पेड़ केवल कांटे ही मिलेंगे। राहुल बाबा खरपतवार हैं ये फसल ही खराब कर देंगे। ये कांग्रेस और आप देश से संतोष और चैन साफ कर देंगे।’ उन्होने कहा कि ये झूठे वादे करने वाले हैं। हालत यह है कि यहां भी अब कांग्रेस में बचा क्या है। हमारे यहां के रिजेक्टेड माल को लड़ा रहे हैं। उन्होने कहा कि ‘पुराने कांग्रेसी अंदर बैठे बैठे कसमसा रहे हैं। कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। कांग्रेस शहीदों का अपमान करती है। कांग्रेस की सरकार रही तो हमें यही पढ़ाया गया देश को आजादी नेहरू जी ने दिलाई और किसी को याद ही नहीं करते थे। राहुल गांधी ने कल स्वतंत्र वीर सावरकर का अपमान किया है। जिन्हें काला पानी की 2 जन्म की सजा मिली थी, जिन्होंने काला पानी की सजा काटी, देश के लिए सब कुछ लुटा दिया। ऐसे स्वतंत्र वीर सावरकर का अपमान करते हो राहुल गांधी, कांग्रेसियों, ये देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।’

गुजराती भाषा में किया संवाद

सीएम शिवराज ने इस मौके पर गुजराती भाषा में अपनी बात शुरू करते हुए पूछा – केम छो। लोगों ने भी जवाब देते हुए कहा- मना मा। आगे उन्होने कहा कि ‘बड़े प्रधान नरेंद्र भाई के नेतृत्व में गुजरात राज्य मजे में है और पूरा देश खुश है। आप सबको प्रणाम। मैं मध्यप्रदेश के बच्चों का मामा हूं।’ इसी के साथ उन्होने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज विश्व भर में भारत का डंका बज रहा है और मोदी जी दुनिया का नेतृत्व कर रहे है। उन्होने कहा कि ‘भगवान किसी न किसी रूप में आते हैं और भारत को भगवान का वरदान हैं नरेंद्र भाई मोदी।’

[dgv_vimeo_video id=”772346851″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews