नए साल से पहले सीएम का तोहफा, मानदेय-भत्तों में वृद्धि, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, इन्हें मिलेगा लाभ

salary news

Uttarakhand PRD Honorarium/Allowances : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों को बड़ा तोहफा दिया है।उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने पीआरडी जवानों के मानदेय और भत्ते में वृद्धि की है। वही सीएम ने पीआरडी जवानों को आपदा ड्यूटी के दौरान 50 रुपए रोज अतिरिक्त देने का भी ऐलान किया है।इस मौके पर सीएम धामी ने पीआरडी जवानों के आश्रितों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए और पीआरडी के Logo का भी विमोचन किया।

मानदेय-भत्तों में वृद्धि

दरअसल, प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानदेय बढ़ोतरी की सौगात दी है। वही जवानों का वर्दी भत्ता भी 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।इसके बाद अब जवानों को दो वर्ष में दो जोड़ी वर्दी और होमगार्ड की भांति 200 रुपये प्रतिमाह धुलाई भत्ता दिया जाएगा।इसके तहत पीआरडी जवानों को अब हर दो वर्ष में एक गरम और एक सामान्य वर्दी दी जाएगी।9400 जवानों को इसका लाभ मिलेगा। उनकी अधिवर्षता आयु को 50 से बढ़ाकर 60 वर्ष किया गया है।

सीएम ने ऐलान किया कि विकासखंड स्तर पर तैनात ब्लाक कमांडर और न्याय पंचायत स्तर पर तैनात हलका सरदार का मासिक मानदेय क्रमशः 600 व 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 व 500 रुपये किया जाएगा। वही आपदा बचाव कार्य में तैनात पीआरडी जवानों को 50 रुपये प्रतिदिन की दर से अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा, अभी इनका मानदेय 570 रुपये प्रतिदिन है।

ड्यूटी के दौरान मृत्यु 1 लाख रुपए तक

इसके अलावा सीएम ने प्रांतीय रक्षक दल कल्याण कोष संशोधित नियमावली भी जारी की गई है, जिसके तहत आर्थिक सहायता की धनराशि में वृद्धि कर सांप्रदायिक दंगों के दौरान ड्यूटी पर मृत्यु पर देय राशि को दो लाख किया गया है।अति संवेदनशील ड्यूटी में मृत्यु की दशा में देय 75 हजार रुपये को बढ़ाकर डेढ़ लाख, सामान्य ड्यूटी के दौरान मृत्यु की दशा में देय 50 हजार को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए भी संबंधित अधिकारी की संस्तुति पर अधिकतम 50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews