सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, पीएम ने भी जताया दुख

सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, पीएम ने भी जताया दुख

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार, 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर निधन हो गया था। लेकिन उनके निधन की जानकारी पार्टी नेताओं ने बुधवार को दी। उनका अंतिम संस्कार नहीं मंगलवार को हो चुका है। फिलहाल, सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में हैं और उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों हैं। राहुल गांधी वापस आते ही 4 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की रैली को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़े … आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान की टीम पर लगाया जुर्माना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा, “सोनिया गांधी की मां, श्रीमती पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल हुआ।”

जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी 23 अगस्त को अपनी बीमार मां से मिलने गई थीं। इस दौरान सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी थी।

ये भी पढ़े … शिक्षा के मंदिर में मर्यादा का उल्लंघन, किताब की जगह कट्टा तो कहीं शिक्षक की पिटाई

इस खबर का पता चलते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “सोनिया गांधी जी को उनकी मां श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उसकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews