Coronavirus: वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व मंत्री का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर

Coronavirus: वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व मंत्री का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट

एक तरफ जहां देश में कोरोना संक्रमितों (corona cases) का आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंच गया है वही दूसरी तरफ मृतकों की संख्या 36000 के पार हो गई । आम आदमी से लेकर खास तक कोरोना से जंग हार रहा है। अब आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता माणिक्‍याला राव (Manikyala Rao) का शनिवार को कोरोना वायरस महामारी से निधन हो गया। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी (Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy) ने भी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पूरे राजकीय सम्मान के साथ राव का अंतिम संस्कार किए जाने के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी माणिक्याला राव का शनिवार को विजयवाड़ा के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। राव ने कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है और वह अपना ख्याल रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि राव के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। तीन सप्ताह तक संक्रमण से संघर्ष करने के बाद राव का शनिवार को कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।

बता दे कि अबतक देशभऱ में कई दिग्गज नेताओं की कोरोना से मौत हो चुकी है।वही दर्जनों नेता कोरोना से संक्रमित है और अस्पताल में इलाज करवा रहे है।

राव का राजनैतिक सफर
-माणिक्‍याला राव चंद्रबाबू नायडू के कैबिनेट में भी सदस्‍य रह चुके हैं ।
-राव 2014 में ताडेपल्लिगुडेम से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे।
-वह 2018 तक चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे।
-2019 में नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
-राव ने आरएसएस कार्यकर्ता के तौर पर शुरुआत की थी और बाद में वह भाजपा के सदस्य बन गए।
-पश्चिम गोदावरी जिले के अध्यक्ष और राज्य महासचिव की जिम्मेदारी भी सम्भाली थी।
-आजीविका चलाने के लिए ताडेपल्लिगुडेम में फोटोग्राफर का काम भी किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews