देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द होगी शुरू, रूट और किराए का हुआ ऐलान

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके रूट का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं।
Vande Bharat sleeper train

देश को जल्दी अपनी पहली वंदे भारत के ऊपर ट्रेन मिलने जा रही है। यह ट्रेन पहले से ज्यादा लंबे रूट पर चलेगी और इसमें सुविधाएं भी ज्यादा होगी। इस ट्रेन के रूट का ऐलान कर दिया गया है। इसे गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलाया जाने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। साल 2026 में जनवरी की 17 या 18 तारीख से इसकी शुरुआत की जा सकती है। चलिए आपको इस ट्रेन के रूट ओर खासियत की जानकारी देते हैं।

क्या रहेगा वंदे भारत स्लीपर का रूट

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से चलकर कोलकाता तक जाएगी। अगले 15 से 20 दिनों में इसका उद्घाटन किया जा सकता है। गुवाहाटी से कोलकाता के बीच ये कई प्रमुख स्टेशन पर रुकने वाली है।

कितना होगा किराया

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से किराया भी अलग-अलग देना होगा। जो लोग फर्स्ट एसी में सफर करेंगे उन्हें 3600 रुपए, सेकंड एसी में सफर करने वालों को 3000 रुपए और थर्ड एसी में सफर करने वालों को 2300 रुपए किराया देना होगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत की बात करें तो यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें यूरोपीय शैली की बर्थ, बायो वैक्यूम टॉयलेट, चार्जिंग पॉइंट रीडिंग लाइट ऑटोमेटिक दरवाजे और बेहतर सुरक्षा शामिल है। ये ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसकी फर्स्ट क्लास में गर्म पानी से नहाने की सुविधा दी गई है।

इतना ही नहीं इस ट्रेन में ऑडियो विजुअल अनाउंसमेंट, सीसीटीवी, नाइट लाइट और फोल्डिंग टेबल जैसी सुविधाएं रहने वाली है। पैंट्री पूरी तरह से मॉड्यूलर होगी। यात्रियों को क्षेत्रीय खानपान का आनंद लेने को मिलेगा। इसमें लोगों पायलट का शौचालय अलग से रहेगा। इस ट्रेन में सफर करने वाले व्यक्ति को 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं दी जाने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews