आज सुबह 11 बजे पेश होगा देश का बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार आठवां बजट पेश किया जाएगा, जानिए क्या बड़ी घोषणाएं हो सकती है

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश का यूनियन बजट पेश किया जाएगा। बता दें कि 2019 में निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनी थीं। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आठवां बजट पेश किया जाएगा। लगातार 8 बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज हो जाएगा।
आज सुबह 11 बजे पेश होगा देश का बजट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार आठवां बजट पेश किया जाएगा, जानिए क्या बड़ी घोषणाएं हो सकती है

आज सुबह 11:00 बजे देश का बजट पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार आठवां बजट पेश करने वाली हैं। आज पेश होने वाला यह बजट भी पेपरलेस बजट होगा। पिछले 4 आम बजट और एक अंतरिम बजट पेपरलेस रूप में पेश किए गए थे। देश को आज पेश होने वाले बजट से कई उम्मीदें हैं। बजट का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।

आज कई चीजें सस्ती या महंगी हो सकती हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि अभी पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपए और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगती है।

इनकम टैक्स में छूट संभव

दरअसल, आज के बजट में कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। इनकम टैक्स में छूट मिलने की संभावना है। 10 लाख रुपए तक की सालाना आय को टैक्स-फ्री किया जा सकता है। इसके अलावा, बेसिक एक्सेम्प्शन लिमिट को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक किया जा सकता है।

किसानों के लिए किए जा सकते हैं बड़े ऐलान

आज पेश होने वाले यूनियन बजट में किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। किसान सम्मान निधि योजना की राशि को 6000 से बढ़ाकर 12,000 रुपए किया जा सकता है। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिल चुका है।

बुजुर्गों को मिल सकता है तोहफा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुजुर्गों को भी राहत दे सकती हैं। अटल पेंशन योजना की राशि बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल, बुजुर्गों को सालाना 5000 रुपए की पेंशन मिलती है, जिसे बढ़ाकर 10,000 रुपए किया जा सकता है।

आयुष्मान भारत योजना का विस्तार संभव

आयुष्मान भारत योजना का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि इस योजना के तहत फिलहाल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को इसका लाभ मिलता है।

युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं संभव

मोदी सरकार एक बार फिर स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है। रोजगार बढ़ाने और स्किल डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप्स को पहले भी सरकारी सहायता दी गई थी। इसके अलावा, जो युवा विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए इंटरनेशनल मोबिलिटी अथॉरिटी बनाई जा सकती है। सरकार एकीकृत राष्ट्रीय रोजगार नीति भी लागू कर सकती है। इसके तहत अलग-अलग मंत्रालयों की योजनाओं को एक छत के नीचे लाकर युवाओं को अधिक अवसर दिए जाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews