नई टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन से हट गया पर्दा, इलेक्ट्रिक इंजन के लिए पुराना स्टीम अवतार, रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

नई टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन से हट गया पर्दा, इलेक्ट्रिक इंजन के लिए पुराना स्टीम अवतार, रेल मंत्री ने किया निरीक्षण

Tourist Special Train: इंडियन रेलवे जल्द ही विंटेज स्टीम इंजन लुक के साथ नई स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन की सेवा कुछ महीनों में शुरू करने जा रही है। ट्रेन दिखने में भले पुराना होगा, लेकिन इलेक्ट्रिक इंजन पर संचालित होगी। दक्षिणी रेलवे ने इसे रोल आउट भी कर दिया है। बता दें कि यह पहली ट्रेन है, जो वंदे भारत जैसी सुविधाएं मिलेगी। इस खास ट्रेन का नाम “T- Train” बताया जा रहा है।

ट्रेन में कई मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे। इसमें AC एग्ज़ेक्यूटिव चेयर कार कोच एसी पैन्ट्री कार और रेस्टोरेंट कोच शामिल हैं। रेल मंत्रालय अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को MGR चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “यह स्टीम थीम के रूप में उपयोग में आने वाली एक हेरिटेज ट्रेन है। नई ट्रेन बनाने के लिए हेरिटेज और डेवलपमेंट को थीम रूप में यूज करने का विचार है। स्टीम इंजन वाली ट्रेनों का हमारे भावनाओं के साथ अलग ही कनेक्शन है।”

मंत्री ने बताया की ट्रेन की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, दो महीनों के भीतर इसे हेरिटेज रूट में शुरू किया जाएगा। ट्रेन को कैरिज एंड वैगन वर्क्स द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें लकड़ी की पैनलिंग और फिटिंग से आकर्षक लुक दिया गया है। वहीं यात्री कोचों के लिए प्रीमियम क्लास यात्रा अनुभव के लाइ मॉर्डन सुविधाएं जोड़ी गई है। इसे मेमू की अवधारणा पर डिजाइन किया है। साथ में सौगान से बने प्लाइवुड पैनल जोड़े गए है और विस्टाडोम कोचों की तरह चौड़ी खिड़कियां दी गई है। इसमें 28 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाला रेस्टोरेंट मिलता है। डीप फ्रीजर, इलेक्ट्रिक चिमनी, रेफ्रीजिरेटर और बोतल कूलर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews