MP Breaking News

Cyclone Alert : रेल यात्री कृपया ध्यान दें, रेलवे ने रद्द की 95 ट्रेनें

train name

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  चक्रवाती तूफान जोवाड़ (Cyclonic Storm Jowar) के उड़ीसा तट से टकराने की भविष्यवाणी के चलते पूर्वी तट रेलवे (East Coast Railway) ने आज गुरुवार से 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।  रेलवे बयान में कह है की यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। ये सभी ट्रेन 4 दिसंबर तक रद्द रहेंगी।  

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि उत्तरी आंध्रप्रदेश और ओड़िशा के तटीय इलाकों के आसपास एक चक्रवाती तूफान (Cyclone Storm) बन रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ये 3 दिसंबर को मजबूती के साथ उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ेगा और 4 दिसंबर को सुबह उत्तरी आंध्रप्रदेश और ओड़िशा के तटीय इलाकों (Andhra Pradesh and  Coastal areas of Odisha) से टकराएगा।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव 2021 : पंचायत चुनावों के मार्ग की एक और बाधा दूर, 14 को होगा आरक्षण

मौसम विभाग ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर जानकारी शेयर करते हुए चक्रवात की पूरी जानकारी दी है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट के आसपास एक चक्रवात दिखाई दे रहा है।  3 दिसंबर के आसपास चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना है इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 4 दिसंबर की सुबह के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंचने की सम्भावना है।

ये भी पढ़ें – जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बेटे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में करेंगे सफारी, कल पहुंचेगे

इसके 3 से 5 दिसंबर 2021 के दौरान पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर आंध्र प्रदेश के साथ-साथ – ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुँचने की सम्भावना है। चक्रवात के चलते भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।  मौसम विभाग ने मछुआरों को इस दौरान समुद्र से दूरी बनाने की अपील की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews