सोनिया, राहुल, प्रियंका सहित इन बड़ी हस्तियों को HC का नोटिस , ये है पूरा मामला

सोनिया, राहुल, प्रियंका सहित इन बड़ी हस्तियों को HC का नोटिस , ये है पूरा मामला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi HC) ने आज देश की बड़ी नामचीन हस्तियों को दिल्ली दंगों से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के बाद नोटिस भेजे हैं। नोटिस में हाई कोर्ट ने पूछा है कि क्यों ना इस मामले में एक पक्षकार के रूप में उनके ऊपर मुकदमा चलाया जाये। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने जिन लोगों को नोटिस भेजे हैं उनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद पवेश वर्मा, भाजपा नेता कपिल शर्मा आदि शामिल हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़ी याचिकाओं पर आज सोमवार को सुनवाई की। याचिका में दिल्ली में दंगे भड़काने के लिए राजनेताओं की कथित भूमिका को लेकर सवाल उठाये गए हैं और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है। हाई कोर्ट ने सभी राजनेताओं से 4 मार्च तक अपना रुख स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें – MP रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 1 से 14 मार्च तक ये ट्रेनें रद्द, इनका रूट बदला, देखें शेड्यूल

2020 में हुए दिल्ली दंगों (Delhi Riots 2020) से जुडी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जिन्हें नोटिस भेजे हैं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur), दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  (Delhi Deputy CM Manish Sisodia), सांसद परवेश वर्मा (MP Parvesh Varma), सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), भाजपा नेता कपिल मिश्रा, आप नेता अमानतुल्ला खान, AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान, महमूद प्राचा, स्वरा भास्कर, उमर खालिद आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – 1 मार्च को जारी होंगे रेट, बढ़ेगी LPG सिलेंडर की कीमत! दिख सकता है Russia Ukraine War का असर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews