दिल्ली के पार्कों में बनी ओपन जिम की मरम्मत का काम शुरू, झूलों को भी किया जाएगा दुरुस्त

दिल्ली के पार्कों में लगे 2000 ओपन जिम और झूलों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। 5 से 7 साल पहले लगाए गए इन झूलों में टूटफूट होने से पार्क में आने वाले लोग चोटिल हो रहे थे।
Delhi

राजधानी दिल्ली के पार्कों में लोगों को जिम की सुविधा देने के लिए ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले उपलब्ध करवाए गए थे। देखरेख के अभाव में अब इनकी हालत खराब हो गई है। यही वजह है कि प्रशासन ने अब इनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। ओपन जिम सुधारने का काम शुरू हो चुका है और झूलों की मरम्मत भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी।

एमसीडी के अलग-अलग पार्कों में तकरीबन 2000 झूले और ओपन जिम लगाए गए हैं। पिछले 5 से 7 सालों में सांसद और विधायक निधि से इन्हें लगाया गया था। लंबे समय से इनकी मरम्मत की मांग की जा रही थी। टूटे हुए झूलों की वजह से बच्चे चोटिल हो रहे थे। इसी के चलते नगर निगम में 12 जोन में लगे इन पार्कों के जिम और झूलों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

ओपन जिम सुधारना शुरू

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अगले 3 से 6 महीने में यह ओपन जिम और झूले पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएंगे। जोन के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से इनकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। ओपन जिम में अधिकतर मशीनों की बैरिंग खराब होने की शिकायत है और कुछ स्थानों पर बेल्डिंग के जोड़ हट गए हैं। इन्हें पूरी तरह से ठीक करने का काम चल रहा है, जो 20% पूरा हो चुका है।

यह सुनिश्चित किया जा रहा है की मरम्मत के बाद जगह साफ सुथरी दिखे और लोगों को किस तरह की परेशानी ना हो। अधिकारी के मुताबिक इन पार्कों में लगे हुए झूलों को भी ठीक किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है और इस सप्ताह के अंदर काम शुरू करने का आदेश जारी होते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। ये काम भी जोन वार किया जाएगा। झूलों में भी अधिकतर शिकायत बेल्डिंग हटने और टूटने की है। वहीं कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां खुले में जिम और झूले लगे हैं। इसकी वजह से इनमें जंग लग गई है। वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा झूलों को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। इन सभी का सर्वे कर इन्हें ठीक करने की योजना बनाई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews