24 घंटे खुली रहेगी दिल्ली, रात में भी की जा सकेगी शॉपिंग, मिली LG की मंजूरी

24 घंटे खुली रहेगी दिल्ली, रात में भी की जा सकेगी शॉपिंग, मिली LG की मंजूरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली (Delhi) में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब दिल्ली 24 घंटे खुली रहने वाली है। इसमें ऑनलाइन शॉपिंग, डिलीवरी शॉप्स, होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी चीजें शामिल है। लगभग 300 प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रहेंगे। एलजी वीके सक्सेना (LG VK Saxena) की ओर से इस बात की अनुमति दे दी गई है। अब दिल्ली वासी नाइट लाइफ भी इंजॉय कर सकेंगे।

रविवार को एलजी कार्यालय की ओर से 24 घंटे दिल्ली को खुला रखने के संबंध में जानकारी दी गई है। अब यहां की नाइटलाइफ और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी और लोग 24 घंटे शॉपिंग कर सकेंगे। एलजी वीके सक्सेना ने लगभग 314 एप्लीकेशन को अप्रूवल दिया है। इसमें से कुछ एप्लीकेशन ऐसी है जो साल 2016 से पेंडिंग चल रही थी। ये जानकारी भी दी गई है कि इस निर्णय के संबंध में नोटिफिकेशन 7 दिन के अंदर जारी किया जाएगा। 2016 से पेंडिंग पड़ी एप्लीकेशन पर गंभीरता दिखाते हुए एलजी वीके सक्सेना ने कहा है कि इतनी देरी नहीं होनी चाहिए। एप्लीकेशन पर समय सीमा के अंदर फैसला सुना दिया जाना चाहिए ताकि बिजनेस फ्रेंडली माहौल तैयार हो सके।

Must Read- AAP नेता राजेंद्र पाल गौतम ने सौंपा इस्तीफा, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी टिप्पणी

एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद यह तय हो गया है कि आने वाले हफ्ते से दिल्ली के कुछ प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रहने वाले हैं। इस दौरान एलजी वीके सक्सेना ने नाराजगी जताते हुए यह बात भी कही है कि प्रतिष्ठानों को अनुमति देने में देरी का मतलब यह है कि श्रम विभाग अव्यवसायिक रवैया अपना रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 346 आवेदन पेंडिंग पड़े हुए थे, जिनमें 2016 के आवेदन भी शामिल है। 2016 से 2021 तक आए इन आवेदनों पर श्रम विभाग की ओर से कोई भी एक्शन नहीं लिया गया था। एलजी वीके सक्सेना ने अब अपना फैसला सुना दिया है और इससे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बहुत फायदा मिलने वाला है। इसके साथ दिल्ली में रहने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा और वह रात में भी अपनी पसंद का सामान खरीद सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews