डॉ हर्ष वर्धन की सलाह, ऐसे कम किया जा सकता है कोरोना संक्रमण का खतरा

डॉ हर्ष वर्धन की सलाह, ऐसे कम किया जा सकता है कोरोना संक्रमण का खतरा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना संक्रमण ( Corona Infection) से लड़ाई में दवाई, कड़ाई, सुरक्षा, वैक्सीनेशन जैसे सामूहिक प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं।  केंद्र सरकार प्रयास कर रही है कि देश में बहुत तेजी से वैक्सीनेशन (Vaccination) किया जाये जिससे लोगों का मानसिक और शारीरिक तनाव दोनों कम किया जा सके, इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने सलाह दी है कि बंद कमरे और जहाँ वेंटिलेशन ना हो ऐसी जगह से अपना बचाव करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने अपने ट्विटर हैंडिल पर लोगों को सलाह दी है , उन्होंने लिखा – ड्रॉप्लेट्स और ऐरोसोल्स बंद कमरे और बंद जगह में तेजी से सक्रिय हो जाते हैं जिससे इनके फैलने का खतरा बढ़ जाता है।  इसलिए सलाह दी जाती है कि वेंटिलेशन वाली जगह पर ही रहें और संक्रमण से अपना बचाव करें।

गौरतलब है कि बीते रोज सरकार के वरिष्ठ वैज्ञानिक के कार्यालय से भी एक एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि ड्रॉप्लेट्स और ऐरोसोल्स  हवा में 10 मीटर तक जा सकते हैं।  इसलिए घर की खिड़कियों और रोशनदानों को खुला रखें।  एडवाइजरी में कहा गया है कि अच्छे  वेंटिलेशन से कोरोना संक्रमण का खतरा एक से दूसरे तक फैलने में कम होता है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews