मछली, मंत्री और ऐश्वर्या राय : मंत्रीजी का विवादास्पद बयान, मछली की तारीफ करते करते पहुंच गए ऐश्वर्या तक

मछली, मंत्री और ऐश्वर्या राय : मंत्रीजी का विवादास्पद बयान, मछली की तारीफ करते करते पहुंच गए ऐश्वर्या तक

Minister’s controversial statement about fish and Aishwarya Rai : महाराष्ट्र सरकार में आदिवासी विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित ने कहा है कि मछली खाने से त्वचा और आंखे खूबसूरत हो जाती है। उन्होने कहा कि मछली खाने वाले आदमी-औरत चिकने दिखने लगते हैं। इसी के साथ गावित ने ऐश्वर्या राय का उदाहरण देते हुए कहा कि वो रोज मछली खाती हैं, इसलिए उनकी आंखें और त्वचा इतनी सुंदर है। इस बयान के साथ ही वे अब विवादों में घिर गए हैं।

कहा ‘रोज मछली खाती हैं ऐश्वर्या’

दरअसल विजय कुमार गावित धुली जिले के अंतुरली पहुंचे जहां आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां मछुआरों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि क्या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं। मेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली ऐश्वर्या रोज मछली खाती है, इसीलिए उनकी आंखें और त्वचा इतनी सुंदर है। ये बात करने के बाद मावित खुद ही ठहाका लगाकर हँस पड़े। आगे उन्होने कहा कि मछली खाने वाले औरत मर्द चिकने दिखने लगते हैं। उनकी आंखें चमकदार होती है और जो भी उन्हें देखता है, बस देखता रह जाता है।

बयान पर विवाद

यूं तो मंत्री जी का उद्देश्य मछली खाने से होने वाले फायदे गिनाने का था। लेकिन इस बयान के बाद वो मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बयान को लेकर अब विरोधी नेता उनपर निशाना साध रहे हैं। 68 वर्षीय मंत्री जी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मिटकारी सलाह दी है कि उन्हें इस तरह की अनर्गल टिप्पणियां करने की बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विजय कुमार गावित नंदुरबार से भाजपा विधायक हैं और प्रभावशाली आदिवासी नेताओं में उनकी गिनती होती है। उनकी बेटी हिना नंदुरबार लोकसभा क्षेत्री से बीजेपी सांसद हैं। बीजेपी से पहले गावित एनसीपी में रह चुके हैं और इससे पहले वो पत्रकारों को धमकाने के मामले में भी चर्चित हुए थे। अब एक बार फिर मछली और ऐश्वर्या राय को लेकर दिए अपने बयान को लेकर वो विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews