जून से बदलने जा रहे है Driving License से जुड़े ये नियम, जानिए डिटेल्स

नए नियम के तहत , प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए कम से कम 1 एकड़ और 4 व्हीलर के लिए 2 एकड़ भूमि की जरूरत होगी।प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर्स के पास कम से कम हाई स्कूल डिप्लोमा और 5 साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।
DRIVING

Driving License New Rules: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए काम की खबर है। 1 जून के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए नियम के तहत, अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आपको सरकारी रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) में टेस्ट देने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए निजी संस्था भी ड्राइविंग टेस्ट करने और सर्टिफिकेट जारी करने के लिए पूरी तरह से अधिकृत होगी।

नए नियम 1 जून 2024 से होंगी प्रभावी!

नए नियम के मुताबिक, अब प्राइवेट संस्थान परीक्षण करने और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑथराइज्ड हैं।यह नियम 1 जून 2024 से प्रभावी होंगे, इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।हालांकि प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स को ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले कुछ नियमों का पालन करना होगा।

प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स के लिए नियम/फीस

  • प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए कम से कम 1 एकड़ और 4 व्हीलर के लिए 2 एकड़ भूमि की जरूरत होगी।
  • प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर्स के पास कम से कम हाई स्कूल डिप्लोमा और 5 साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।
  • हल्के वाहन की ट्रेनिंग 4 हफ्तों तक पूरी हो जानी चाहिए। इसमें थियोरी सेक्शन को 8 घंटे और प्रैक्टिकल सेक्शन 21 घंटे का होगा।
  • भारी वाहनों की ट्रेनिंग 38 घंटे की होगी। थ्योरी सेक्शन में 8 घंटे की ट्रेनिंग और 31 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होगी। ये ट्रेनिंग 6 हफ्तों के भीतर पूरी होगी।
  • प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स (Driving License New Rules) में ट्रेनिंग की फीस के लिए लर्नर लाइसेंस के लिए 200 रुपए, लर्नर लाइसेंस रिन्यूअल के लिए 200 रुपए, अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस के लिए 1000 रुपए और स्थायी लाइसेंस के लिए 200 रुपए तय किए गए है।

1 जून से वाहन चलाने के लिए करना होग इन नियमों का पालन

  • सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा 1 जून 2024 से वाहन चलाने से संबंधित नए नियमों को जारी किए जाने की तैयारी है । अगर कोई तेज स्पीड में वाहन चलाता है तो उसको 1000 रुपये से 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
    वाहन चलाने की तय की गई सीमा से कम पर यानी नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना है।
  • अगर 18 साल से कम उम्र होने पर कोई वाहन चलाता पाया गया तो उस पर सीधा 25 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। जुर्माने के अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। साथ ही नाबालिग को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस भी नहीं दिया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews