असम में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, कई पूर्वोत्तर राज्यों में हिली धरती, इतनी रही तीव्रता

असम में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका असर काफी दूर तक नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तक देखने को मिला।
Baramulla Earthquake

सोमवार की सुबह असम के लोगों के लिए कुछ अच्छी नहीं रही। दरअसल, यहां मोरीगांव जिले में 5.1 रिक्टर स्केल की तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। अचानक आए इस भूकंप ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

सुबह तकरीबन 4:17 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई पर मापा गया। यह झटके असम के कई जिलों और मेघालय के शिलांग में महसूस किए गए। ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर मोरीगांव जिले में इस रिकॉर्ड किया गया।

कहां महसूस हुए भूकंप के झटके

यह झटका कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नागांव, होजई, गोलाघाट, जोरहाट, दिमा हसाओ, शिवसागर, कछार, हैलाकांडी, करीमगंज, घुबरी, सहित कई जिलों के निवासियों ने महसूस किए। दरांग, सोनितपुर, तामुलपुर, उदलगुरी, नलबाड़ी, बजाली, बक्सा, कोकराझार, चिरांग, लखीमपुर, बोगाईगांव सहित उत्तरी जिले में ये झटके महसूस किए गए।

कहां तक रहा असर

भूकंप का ये असर बहुत दूर तक दिखाई दिया। अरुणाचल के कुछ हिस्से, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और पश्चिम बंगाल तक इन्हें महसूस किया गया। ये झटके इतने तेज थे कि चीन, भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस हुए।

नुकसान की कोई खबर नहीं

इस भूकंप के चलते जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। सेंट्रल असम में लोगों ने हल्के से माध्यम झटके महसूस किए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews