हरियाणा में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

बुधवार को हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। इसके अलावा गुजरात के कच्छ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
हरियाणा में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

हरियाणा में बुधवार को 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह भूकंप दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी महसूस किया गया है। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत बताया जा रहा है। इसकी जानकारी इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई।

हालांकि इस भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इसके साथ ही गुजरात के कच्छ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुजरात के कच्छ में भी 3.7 तीव्रता का भूकंप आया है।

गुजरात में भी आया भूकंप

गुजरात भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है। जबकि दिल्ली भी भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। गुजरात में आए भूकंप में भी किसी प्रकार की हताहत की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। इंस्टीट्यूट आफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च द्वारा जानकारी दी गई कि गुजरात के भूकंप का केंद्र लखपत से 76 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में था। यह भूकंप बुधवार सुबह 10:44 बजे आया था।

भूकंप के लिहाज से गुजरात उच्च जोखिम वाला क्षेत्र

गुजरात के लखपत में एक महीने में यह तीसरा भूकंप था। रिपोर्ट के मुताबिक 7 दिसंबर को भी जिले में 3.02 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके बाद 18 नवंबर को भी कच्छ में चार तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके बाद अब यह तीसरा भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप के लिहाज से गुजरात उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। पिछले 200 वर्षों में गुजरात में 9 बड़े भूकंप आ चुके हैं। बता दें कि 26 जनवरी 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछले दो शताब्दियों में आया भारत का सबसे बड़ा भूकंप था। इस भूकंप में लगभग 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख अन्य लोग घायल हुए थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews