School Holiday 2024 : छात्रों के लिए खुशखबरी, अवकाश घोषित, फिर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

चेन्नई में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। 20 नवंबर को यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। आज 12 नवंबर देवउठनी एकादशी के मौके पर इंदौर, रतलाम, सागर, जबलपुर, बैतूल और उमरिया जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान इन सभी जिलों में कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा। वही श्योपुर जिले के विजयपुर और सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा में 13 नवंबर को मतदान का अवकाश रहेगा।

इसके अलावा राजस्थान के पुष्कर में गुरूवार 14 नवंबर को पुष्कर मेले के अवसर पर जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश के कारण उस दिन सरकारी स्कूल और कार्यालय बंद रहेंगे। चेन्नई में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। 20 नवंबर को यूपी की नौ विधानसभा सीटों करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर पर उपचुनाव के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

MP में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 6 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है। लिहाजा, स्टूडेंट्स और शिक्षकों लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।

नवंबर में भी इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

नवंबर में भी कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। 14 नवंबर को सरकारी और निजी स्कूलों में जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है, ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती या फिर हॉफ डे रहता है। 17 और 24 नवंबर को रविवार, 15 नवंबर को गुरूनानक जयंती के चलते अधिकतर राज्यों में स्कूलों में अवकाश रहेगा।12 नवंबर को इगास-बग्वाल के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews