School Holidays 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, फिर अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर का आदेश जारी

3 दिन की लगतार छुट्टियों के बाद अब भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश और यूपी के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।आईए जानते है
school holiday

School Holiday 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर है।भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश के रीवा, सीधी, सतना यूपी के प्रतापगढ़, हमीरपुर, प्रयागराज, बांदा, फतेहपुर, चित्रकुट मीरजापुर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

इसके अलावा बिहार में सितंबर में 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।झारखंड के धनबाद जिले में 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

आईए जानते है आज कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

  •  रीवा कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले मे अतिवृष्टि के कारण 18 सितंबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों मे अवकाश घोषित किया जाता हैं। शासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कक्षा 9-12तक की बुधवार को होने वाली परीक्षा भी नही होंगी, इनकी तिथि पृथक से घोषित की जाएगी।
  • अत्यधिक बारिश के चलते प्रतापगढ़, प्रयागराज, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, चित्रकुट मीरजापुर में 18 सितंबर दिन बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक अवकाश घोषित किया गय है।
  • सतना जिले में अत्यधिक वर्षा और 18 सितंबर को बारिश के रेड अलर्ट के चलते कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया है।
  • अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश रहेगा।इंदौर कलेक्‍टर  आशीष सिंह द्वारा जिले में 18 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। यह अवकाश कलेक्टर द्वारा घोषित तीन स्थानीय अवकाशों में शामिल है।उक्त अवकाश बैंक,कोषालय एवं उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा।
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सीधी जिले में बारिश के अलर्ट को देखते हुए 18 सितंबर 2024 को आठवीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित किया गया है।कक्षा नवमी से 12वीं तक के बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा यथावत संचालित होगी।शिक्षकों को अवकाश नहीं रहेगा अपने कार्य पर उपस्थित रहेंगे।

छग में सितंबर से दिसंबर तक इतनी छुट्टियां

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।लोक शिक्षण संचालनालय की सूची में कुल 64 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं।इसमें शीतकालीन अवकाश 6 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन का होगा। गर्मी की छुट्टियां 1 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेंगी।दशहरा-दिवाली में 6-6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज के चलते अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews