SpiceJet फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई की उड़ान पर था

SpiceJet फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई की उड़ान पर था

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट (SpiceJet) फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग (SpiceJet Flight Emergency Landing) कराई गई है। बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग (SpiceJet flight makes emergency landing in Pakistan) की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, उन्हें उतार लिया गया है। यात्रियों को दुबई ले जाने जे लिए एक दूसरा विमान कराची भेजा गया है जो उन्हें ले जाएगा।

ये भी पढ़ें – झारखंड में 70 साल की बुजुर्ग महिला को घसीटा, लाठी डंडों से पीटकर हत्या

स्पाइसजेट घटनाक्रम की जानकारी आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर साझा की है। ट्वीट के मुताबिक विमान की संकेतक लाइट में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट B737 विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। प्रवक्ता ने बताया है कि लैंडिंग के दौरान कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी।

ये भी पढ़ें – GST News : दही-लस्सी खाना पड़ेगा महंगा, जानें कौन से डेयरी उत्पाद के बढ़े हैं दाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews