EPFO: कर्मचारियों खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, जून से मिल सकती है ये नई सुविधा, होगा बड़ा लाभ, जानें डिटेल्स

ईपीएफओ 3.0 में पीएफ फंड के निकासी एटीएम और यूपीआई के जरिए की जा सकेगी।यह सुविधा भविष्य में जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के लिए भी लागू हो सकती है।
epfo news

EPFO 3.0 Update : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) के कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार PAN 2.0 की तर्ज पर EPFO 3.0 लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे यूजर्स ATM और UPI से भी पीएफ का फंड निकाल सकेंगे।इसके डिजिटल तरीके से  जैसी कई सुविधाओं मिलेंगी।

दरअसल, हाल ही में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया था कि EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म जून 2025 तक शुरू हो जाएगा। इस नए सिस्टम का मकसद है 9 करोड़ से ज्यादा ईपीएफ खाताधारकों को बेहतर और तेज सेवाएं देना, ऐसे में संभावना है कि जून महीने में इसे लॉन्च किया जा सकता है।इससे पीएफ से अकाउंट में सुधार, शिकायतों के निपटारे पैसा निकालना, डाटा अपडेट करना और क्लेम सेटलमेंट और आसान हो जाएगा।

किस तरह मिलेगा EPFO 3.0 में लाभ

  • EPFO 3.0 प्रोग्राम के तहत ईपीएफओ जल्द अपने सदस्यों के लिए ATM से विड्रॉल की सुविधा देगा।इसमें ATM कार्ड बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा। पैसे निकालने के लिए आपको पहले अपना UAN लिंक करना होगा, OTP वेरीफाई करना होगा और फिर कैश निकालना होगा।
  • इसके अलावा यूजर्स अपने अकाउंट की डिटेल्स, नॉमिनी या अन्य बदलाव भी मोबाइल से ही OTP के ज़रिए कर सकेंगे।इस कार्ड के जरिए वे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की तरह ही बैलेंस चेक, कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।हालांकि, एटीएम और यूपीआई के जरिए केवल 1 लाख रुपये तक की ही निकासी की जा सकेगी।

अकाउंट डिटेल में भी कर सकेंगे करेक्शन

  • खास बात ये है कि ईपीएफओ 3.0 के साथ सदस्य अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के जरिए नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, और नौकरी शुरू करने की तारीख जैसे विवरण ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। यानी सदस्यों को किसी भी अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी।
  • ईपीएफओ 3.0 सिस्टम के तहत सदस्य अपने अकाउंट हुई गड़बड़ी जैसे कर्मचारी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, स्थायी पता को भी ऑनलाइन माध्यम से सुधार सकेंगे। इसके लिए OTP वेरिफिकेशन की सुविधा होगी, जिससे पुराने फॉर्म को भरने की जरूरत खत्म हो जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews