Exam Preparation Tips: एग्जाम की तैयारी करते समय फॉलो करें ये टिप्स, कदम चूमेगी सफलता

Exam Preparation Tips: एग्जाम की तैयारी करते समय फॉलो करें ये टिप्स, कदम चूमेगी सफलता

Exam Preparation Tips : हमारे देश में हर साल लाखों- लाख स्टूडेंट्स प्रतियोगिता एग्जामों की तैयारी करते हैं। दरअसल, भारत में सालोंभर किसी-ना-चीज के लिए परीक्षाएं होती ही रहती है। वो चाहे फिर स्कूल की परीक्षा हो या फिर Neet, इंजीनियरिंग या किसी और कोर्स के लिए एंटरेंस एग्जाम हो। इसके लिए सभी विद्यार्थी जी- जान लगाकर मेहनत करते हैं और सफलता भी पाते हैं। हालांकि, हम सभी को परीक्षा का एक फोबिया होता है। उससे पहले बच्चे इतने सीरियस हो जाते हैं कि बस पूरी दुनिया से अलग दिन भर किताबों में घुसे रहते हैं। तनाव लेकर जीते है कि उन्हें इग्जाम पास करना ही हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आज के आर्टिकल में हम ऐसे कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप आराम से अपनी पढ़ाई पूरी कर परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। हां, आपको मात्र इन स्टेप्स को फॉलो करना है।

बनाएं टाइम टेबल

परीक्षा की तैयारी के लिए यह सबसे आवश्यक है कि आप किस तरह अपने टाइम को यूज करते हैं। सबसे पहले तो आप अपने सब्जेक्ट्स के हिसाब से समय- सारणी बनाएं, जिसे आप अपने स्टडी टेबल के सामने लगाएं। इससे आपको पढ़ाई करने में आसानी होगी।

रिवीजन करें

परीक्षा के लिए उन चीज़ो को पढ़ें जो आसान है या जिसे आपने पहले पढ़ लिया है। इससे आपकी रिवीजन हो जाएगा। आपको समयानुसार, हर प्वाइंट्स पर नजर रखनी चाहिए। शिक्षकों द्वारा या आपके द्वारा पढ़ी हुई चीजों को एक बार रिवाइज कर लें। इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई होगा।

नोट्स तैयार करें

परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र सारी किताबें ले लेती हैं और फिर उन्हें समझ नहीं आता कि वें कौन सा विषय पहले पढ़ें। ऐसे में परीक्षार्थी सबसे पहले ऐसा विषय उठाएं जो उन्हें मुश्किल लगता है और फिर उसके छोटे- छोटे नोट्स बनाएं। परीक्षा के दौरान पढ़ाई को लेकर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें और शांत मन से रिवाइज्ड करें। या फिर आप किसी ऐसे व्यक्ति का सहारा ले सकते हैं जिसको उस बारे में अच्छी पकड़ हो और जो आपकी मदद कर सके।

सोशल मीडिया से दूर

आज सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और ऑनलाइन गेमिंग आदि लोगों के करियर पर बूरा प्रभाव डाल रहा है। इससे अपने मन को एकदम हटा लें। जिससे आपका मन शांत होकर केवल आपके करियर के लक्ष्य को पाने में केंद्रित रहेगा। यदि आपको इन चीजों की लत है तो आपको तत्काल इसे छोड़ना होगा। तभी आपको सफलता मिल सकती है।

भरपूर नींद

हां, सफलता पाने की सबसे अच्छी कुंजी नींद है इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लें और अच्छा हेल्थी घर का बना हुआ भोजन खाएं। इससे आपका मूड फ्रेस रहेगा जिससे आपके द्वारा की गई पढ़ाई का सफल रिजल्ट मिल सकेगा।

(Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग अलग जगह से जुटाई गई एक सामान्य जानकारी है। MPBreakingnews इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews