जयपुर-मुंबई ट्रेन में हुई गोलीबारी, RPF के ASI समेत 4 की मौत, जांच जारी

Jaipur Mumbai train

Jaipur Mumbai Train Firing: जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी की सूचना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 5 से 5:30 के बीच की है। घटना में आरपीएफ जवान की फायरिंग से चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक एएसआई भी शामिल है। जवान को हिरासत में ले लिया गया है। यह घटना जिस ट्रेन में हुई वह गुजरात से मुंबई जा रही थी।

पालघर के नजदीक हुई घटना

जानकारी के मुताबिक जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस जब पालघर के पास पहुंची तो आरपीएफ जवान ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जब ट्रेन दहिसर स्टेशन के पास पहुंची तो वह कूदकर फरार हो गया। हालांकि, तत्परता दिखाते हुए मुंबई जीआरपी ने हथियार सहित जवान को पकड़ लिया।

आपसी झगड़ा घटना की वजह

अब तक जो जानकारी सामने आ रही है उसमें यही बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला आरपीएफ के दो जवानों के बीच का है। दोनों में पहले कहासुनी हुई फिर यह हाथापाई करने लगे और गोलीबारी की घटना हो गई। इस मामले में आरपीएफ के एएसआई समेत तीन यात्रियों को गोली लगी है, जिनकी मौत हो गई है। घटना की जांच चल रही है और ऐसी स्थिति क्यों बनी इस बारे में पूछताछ जारी है।

अचानक हुई गोलीबारी

जानकारी के मुताबिक सुबह 5:23 पर पुलिस को यह सूचना मिली कि जयपुर मुंबई एक्सप्रेस के डब्बे बी 5 में गोली चली है। यह पता लगा कि ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीकाराम पर गोली चला दी है। जवान के अलावा तीन नागरिकों के हताहत होने की सूचना भी मिली थी। चारों शवों को बोरीवली रेलवे स्टेशन से पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा।

यात्रियों से पूछताछ

फिलहाल यह तो पता नहीं चल पाया है कि आरोपी की मंशा क्या थी और उसने क्या सोचकर गोली चलाई। सबसे अच्छी बात यह रही कि ज्यादा यात्री हताहत नहीं हुए हैं, लेकिन गोलीबारी की घटना से ट्रेन में हड़कंप मच गया। ट्रेन के यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच चल रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews