सबसे पहले इन शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस, यहाँ देखें कहीं आपका शहर भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं

सबसे पहले इन शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस, यहाँ देखें कहीं आपका शहर भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में 5G सर्विस (5G Service) को लेकर तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। आज यानि 26 जुलाई से 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भी होने लगी है। इस दौरान रिलायंस और एयरटेल भी शामिल हुए। बहुत जल्द देश के कई शहरों में 5जी की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी, जहां के नागरिक 5जी का मजा ले पाएंगे। बता दें की आज आयोजित हुए नीलामी में अडानी ग्रुप भी शामिल हुआ, जिसके कंपनी का नाम अडानी नेटवर्क डाटा (Adani Data Network) है। सूत्रों की माने तो देश में अक्टूबर से 5जी सेवाएं शुरू होने वाली है। यह कमर्शियल सर्विस सबसे पहले कुछ गिने-चुने शहरों में शुरू होगी। यह अंदाजा लगाया जा रहा है की 5जी प्लान की कीमत 4जी से अधिक होगी, लेकिन कितनी होगी इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: यहाँ निकली कई पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं आवेदन, बस इस डिग्री की होगी जरूरत

भोपाल और 5जी सर्विस का संबंध

सेवाएं शुरू होने से पहले ही दूरसंचार विभाग ने 13 शहरों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन शहरों को शामिल किया गया है, जहां 5जी सेवाएं सबसे पहले शुरू होगी। हालांकि इससे पहले मुंबई, दिल्ली, पुणे और गुरुग्राम में 5जी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। जिसमें भोपाल में सबसे पहले 5जी ट्राइ की टेस्टिंग की गई। 5जी सर्विस ट्राइ के दौरान शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाता है। जब भोपाल में 5जी ट्राइ की टेस्टिंग की गई तो यहाँ के होर्डिंग, ट्रैफिक सिग्नल पोल, स्ट्रीट लाइट पोल, स्मार्टपोल, फुट ओवर ब्रीज का भी इस्तेमाल किया गया।

ये हैं 13 शहरों की लिस्ट
  • दिल्ली
  • बेंगलुरू
  • गुरुग्राम
  • लखनऊ
  • पुणे
  • चेन्नई
  • कोलकाता
  • हैदराबाद
  • जामनगर
  • गांधीनगर
  • मुंबई
  • अहमदाबाद
  • चंडीगढ़
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews