दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, फ्लाइट पर असर, एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली और उत्तर भारत में इन दिनों बहुत ज्यादा कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से साफ दिखाई नहीं देता, इसलिए हवाई जहाजों की उड़ानों में दिक्कत आ रही है।
Delhi NCR Flights

सुबह-सुबह दिल्ली की सड़कों पर कुछ कदम आगे भी देख पाना मुश्किल हो गया है। एयरपोर्ट पर भी यही हाल है। फ्लाइट स्टेटस बोर्ड बार-बार बदल रहा है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे कोहरा भी बढ़ता जा रहा है और हवाई यात्रा करना मुश्किल होता जा रहा है।

छुट्टियों का समय है और बहुत से लोग अपने घर जाने या घूमने निकल रहे हैं। ऐसे समय में कोहरे ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार से चलने वाली कई फ्लाइटें देर से चल रही हैं या रद्द हो गई हैं। हालात को देखते हुए एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी है।

घने कोहरे का सीधा असर उड़ानों पर

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर देखने की दूरी बहुत कम हो गई है। इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। खासकर सुबह और रात के समय फ्लाइट्स सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।

एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों के उतरने और उड़ान भरने में देरी हो रही है। कई यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ फ्लाइट्स को रद्द भी करना पड़ा है। इससे लोगों की यात्रा की पूरी योजना बिगड़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक कोहरा कम नहीं होगा, तब तक ऐसी परेशानी बनी रह सकती है।

एयर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

कोहरे की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने बताया कि वह मौसम पर लगातार नजर रख रही है और यात्रियों की परेशानी कम करने की पूरी कोशिश कर रही है।

एयर इंडिया ने कहा कि छुट्टियों के समय यात्रियों की यात्रा बहुत जरूरी होती है। इसलिए कंपनी दिन-रात काम कर रही है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। एयरलाइन ने यह भी साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले है, इसलिए जरूरत पड़ने पर फ्लाइट में देरी या बदलाव किया जा सकता है।

इन शहरों की उड़ानें ज्यादा प्रभावित

एयर इंडिया के अनुसार मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर व पूर्वी भारत में घने कोहरे की चेतावनी दी है। इस कारण इन शहरों की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ, वाराणसी, पटना। इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के लेट होने से बाकी उड़ानों पर भी असर पड़ता है। एक फ्लाइट लेट होने पर आगे की कई फ्लाइट्स भी देर से चलती हैं।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

एयर इंडिया ने यात्रियों की मदद के लिए फोग केयर सुविधा शुरू की है। इसके तहत जिन यात्रियों की फ्लाइट कोहरे से प्रभावित हो सकती है, उन्हें पहले ही मैसेज या सूचना दी जाएगी। इस सुविधा में यात्री बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा दिए अपनी फ्लाइट की तारीख बदल सकते हैं या पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों से कहा है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट की जानकारी जरूर देख लें।

ग्राउंड टीमें 24 घंटे तैनात

एयर इंडिया ने कहा है कि अगर फ्लाइट लेट होती है या रद्द होती है, तो उनकी ग्राउंड टीमें 24 घंटे यात्रियों की मदद करेंगी। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट, रुकने की जगह और जरूरी जानकारी दी जाएगी। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इंडिगो ने भी जारी की कोहरे को लेकर एडवाइजरी

देश की बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी कोहरे को देखते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने सोशल मीडिया पर बताया कि चंडीगढ़ और अमृतसर में बहुत घना कोहरा है। इंडिगो के अनुसार, कम दिखाई देने की वजह से इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर फ्लाइट की जानकारी जरूर जांच लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews