विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ से मुलाकात, SCO समिट में आज होंगे शामिल

विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। विदेश मंत्री का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल 8 साल 10 महीने बाद किसी भारतीय नेता का यह पाकिस्तान दौरा है। जिसके चलते यह दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ से मुलाकात, SCO समिट में आज होंगे शामिल

पाकिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की सरजमीं पर पहुंचे हैं। दरअसल यह पहला मौका है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान का दौरा किया है। मंगलवार एस जयशंकर पाकिस्तान पहुंचे थे। इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत किया गया जहां उनके स्वागत के लिए पाकिस्तानी अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं शाम को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने SCO नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया। जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। वहीं इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात हुई। पीएम शहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से हैंड शेक किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

आज सुबह 10 बजे होगा ग्रुप लीडर्स का फोटो सेशन

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि दोनों के बीच किस विषय पर बातचीत हुई है। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो दोनों देशों के बीच के कूटनीतिक रिश्ते को लेकर यह बात हो सकती है। वहीं आज सुबह 10 बजे एक ग्रुप लीडर्स का फोटो सेशन भी होना है जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होंगे। वहीं सुबह 10:30 बजे से SCO की बैठक शुरू हो जाएगी जिसमें विदेश मंत्री भाग लेंगे और शाम 4 बजे एस जयशंकर से भारत रवाना हो जाएंगे।

8 साल 10 महीने बाद किसी भारतीय नेता का पाकिस्तान दौरा

दरअसल यह दौरा कई वजहों से खास माना जा रहा है। 8 साल 10 महीने बाद ऐसा मौका आया है जब किसी भारतीय नेता ने पाकिस्तान का दौरा किया है। इससे पहले 25 दिसंबर 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का दौरा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय सरप्राइज विजिट किया था। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच ज्यादातर समय तनाव की खबरें आती है, हालांकि ऐसे में यह दौरा न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान के नजरिए से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews