88 वर्षीय पूर्व थलसेनाध्यक्ष रोड्रिग्स का निधन

88 वर्षीय पूर्व थलसेनाध्यक्ष रोड्रिग्स का निधन

नई दिल्ली डेस्क रिपोर्ट। भारतीय सेना के पूर्व थलसेनाध्यक्ष एसएफ रोड्रिग्स का शुक्रवार को 88 वर्ष में निधन हो गया एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टी की गई है बता दें कि साल 1990 से 1993 तक भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले और 2004 से 2010 के बीच पंजाब के राज्यपाल के रूप में काम किया।

यह भी पढ़े…जब आयोग के अध्यक्ष और सदस्य पहुंचे जेल का निरीक्षण करने

भारतीय सेना ने एडीजी पीआई ने एक ट्वीट में कहा जनरल एमएम नरवणे चीफ, ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) और इंडियन आर्मी के सभी रैंकों के जनरल ने सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स (former army chief general sunith francis rodrigues) के दुखद निधन पर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि वह एक विचारक और रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं वह अपने पीछे राष्ट्र के प्रति अत्यधिक समर्पण और सेवा की विरासत छोड़ कर गए हैं।

यह भी पढ़े…MP School : 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 13 मार्च तक होंगे आवेदन, 27 मार्च को आयोजित होगी परीक्षा

इंडियन आर्मी की ओर से कहा गया कि वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से सामाजिक और साहित्यिक गतिविधि में भी भाग लेते थे वह रणनीतिक मुद्दों पर कई चर्चाएँ भी कर चुके थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews