पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को मिली इस गलती की सजा, भरना पड़ा जुर्माना

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को मिली इस गलती की सजा, भरना पड़ा जुर्माना

पणजी, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं अपने समय के मशहूर बल्लेबाज अजय जडेजा (Ajay Jadeja) को उनकी गलती की सजा मिली है।  अजय जडेजा (Ajay Jadeja) पर गोवा (Goa) के एक गांव की ग्राम पंचायत ने 5000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जिसका भुगतान अजय जडेजा (Ajay Jadeja) को करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार अजय जडेजा (Ajay Jadeja) गोवा के गांव एल्डोना में खूबसूरत बंगले के मालिक हैं। इस गांव कई मशहूर हस्तियों के बंगले हैं।  गांव की सरपंच तृप्ति बंदोदकर ने साफ सफाई और कचरे पर निगरानी के लिए कुछ युवाओं की एक टीम लगा रखी है जो कचरा फेंकने वालों पर नजर रखती हैं और कचरे के बैग फेंकने वालों के सुबूत जुटाती है क्योंकि गांव के बाहर से भी कचरा उनके गांव में फेंका जाता है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को जल्द मिलेगी राहत, केंद्रीय मंत्रिमंडल लेगा अंतिम निर्णय, DA पर जाने अपडेट

एल्डोना की सरपंच तृप्ति बंदोदकर के मुताबिक उन्हें कचरे के कुछ बैगों में अजय जडेजा के नाम के बिल मिले।  हमने अजय जडेजा से संपर्क कर उन्हें 5000 रुपये का जुर्माना भरने के लिए कहा, जिसे अजय जडेजा ने भविष्य में कचरा बाहर नहीं फेकने का भरोसा देते हुए भर दिया।

ये भी पढ़ें – जबलपुर: मेनका गांधी का बयान बना चर्चा का विषय, अब जबलपुरवासियों ने उठाया यह कदम

बहरहाल, यहाँ बात अजय जडेजा या सरपंच तृप्ति बंदोदकर की नहीं है।  यहाँ बात है उस विचार और संकल्प की जिसे तृप्ति बंदोदकर जैसे लोग अपने गांव के लिए पूरा कर रहे हैं।  यदि सफाई के लिए देश के सभी लोग ऐसे विचार और संकल्प रखें तो स्वच्छ भारत अभियान जैसे अभियान चलाने की सरकार को आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें – National Doctor’s Day : वरिष्ठ चिकित्सक की मोदी सरकार से मांग- बने मजबूत कानून

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews