Coronavirus: कोरोना से जिंदगी की जंग हारे पूर्व मंत्री, इलाज के दौरान निधन

Coronavirus: कोरोना से जिंदगी की जंग हारे पूर्व मंत्री, इलाज के दौरान निधन

कर्नाटक।
एक तरफ जहां देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच गया है वही दूसरी तरफ मृतकों की संख्या 34000 के पार हो गई । आम आदमी से लेकर खास तक कोरोना से जंग हार रहा है। अब कर्नाटक के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजा मदनगोपाल नायक का निधन हो गया है।बता दे कि अबतक देशभऱ में कई दिग्गज नेताओं की कोरोना से मौत हो चुकी है।वही दर्जनों नेता कोरोना से संक्रमित है और अस्पताल में इलाज करवा रहे है।

गोपाल कोविड-19 से संक्रमित थे। राज्य के उत्तरी क्षेत्र कलबुर्गी स्थित एक नामचीन अस्पताल में निधन हो गया। नायक 70 वर्ष के थे, उन्हें इस अस्पताल में 23 जुलाई को भर्ती कराया गया था। वह यादिगीर जिले के निकट स्थित अपने पैतृक स्थान (सुरपुर) से यहां इलाज के लिए आए थे। कलबुर्गी बेंगलुरु से लगभग 630 किलोमीटर उत्तर में है।वह न्यूमोनिया और हृदयरोग से भी पीड़ित थे। वह राज्य के पहले राजनेता हैं, जिनका कोविड-19 से निधन हुआ है।

कौन है मदन गोपाल

नायक साल 1992-94 के दौरान वीरप्पा मोइली के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार में मंत्री थे।
पार्टी के कद्दावर नेता नायक को कांग्रेस ने जब टिकट देने से इनकार कर दिया था, तब वह क्षेत्रीय पार्टी जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) में शामिल हो गए थे। वह साल 1994 और 1999 के विधानसभा चुनाव सुरपुर से जीते थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। अप्रैल 2013 का विधानसभा चुनाव वह कांग्रेस के राजा वेंकटप्पा से हार गए थे। इसके बाद वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews