पांच राज्यों के चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पांच राज्यों के चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस (Congress) को एक बड़ा झटका लगा है, पार्टी के वरिष्ठ नेता, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे डॉ अश्विनी कुमार (Dr Ashwani Kumar) ने कांग्रेस से इस्तीफा (Resign From Congress) दे दिया है।  उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेज दिया है।

डॉ अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपने सम्मान की खातिर मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूँ।  उन्होंने लिखा है कि अब वे पार्टी से दूर रहकर समाज की ज्यादा सेवा कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें – हिजाब के वायरल वीडियो पर गृह मंत्री नरोत्तम का एक्शन, प्रशासन को दिए ये निर्देश

पूर्व कानून मंत्री डॉ अश्विनी कुमार ने पत्र में लिखा कि मैंने 46 साल तक पार्टी में पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है और जनता के मुद्दों को खुलकर और पारदर्शिता के साथ उठाया है।  पत्र के आखिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अश्विनी कुमार ने सोनिया गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें – चारा घोटाला : 139 करोड़ अवैध निकासी मामले में लालू यादव दोषी करार, जायेंगे जेल

गौरतलब है कि पांच राज्यों में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, पंजाब में मतदान होना है चूँकि  दे अश्विनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं ऐसे में उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है , इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भी इस्तीफा दे चुके हैं, उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली, ये अलग बात है कि अश्विनी कुमार ने अभी ऐसा कोई एलान नहीं किया है लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews