Transfer News: प्रशासनिक फेरबदल, 7 अधिकारियों के हुए तबादले, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी, देखें लिस्ट

JK Transfer: जम्मू-कश्मीर सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले और नई तैनातियां तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
Transfer 2026

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने  गुरुवार को प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से 7 अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां के आदेश जारी किए हैं। इसमें कई निजी सचिवों और अन्य कर्मचारियों को अलग-अलग विभागों में तैनात किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि जेएंडके सीमेंट्स लिमिटेड के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंजूर अहमद भट को कृषि उत्पादन विभाग से वापस बुलाते हुए वित्त विभाग में प्रशासनिक सचिव के साथ कार्य करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उसी शर्तों और नियमों के तहत होगी जो उनके प्रारंभिक प्रतिनियुक्ति आदेश में निर्धारित किए गए थे।

जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासन विभाग में इन अधिकारियों के हुए तबादले

  • अनुराधा अबरोल (निजी सचिव): जीएडी (GAD) में अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही थीं, उन्हें अब उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (Industries & Commerce Department) में प्रशासनिक सचिव के साथ काम करने के लिए तैनात किया गया है।
  • ​रियाज अहमद बांगरू (निजी सचिव): कृषि उत्पादन विभाग (Agriculture Production Department) से हटाकर वित्त विभाग (Finance Department) में तैनात किया गया है।
  • ​मुनीश गुप्ता (निजी सचिव): वित्त विभाग से कृषि उत्पादन विभाग में भेजा गया है।
  • ​विनोद कुमार भट्ट (निजी सचिव): कृषि उत्पादन विभाग से वित्त विभाग में भेजा गया है।
  • ​सरवर अहमद जान (निजी सचिव): वित्त विभाग से तबादला कर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (Health & Medical Education Department) में तैनात किया गया है।
  • ​मोहम्मद अल्ताफ वानी (प्रधान सहायक): कृषि उत्पादन विभाग से वित्त विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
  • ​इरफान-उल्ला (दफ्तरी): कृषि उत्पादन विभाग से वित्त विभाग भेजा गया है।
    ​

JK TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews