ऑटो में सफर करने पर मिलेंगे मुफ्त टमाटर, इस धमाकेदार स्कीम ने किया ड्राइवर को मशहूर

ऑटो में सफर करने पर मिलेंगे मुफ्त टमाटर, इस धमाकेदार स्कीम ने किया ड्राइवर को मशहूर

Get free tomatoes for traveling in auto : टमाटर पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसके दहकते रंग की तरह ही दाम भी दहक रहे हैं। कभी 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 200 तक पहुंच गया है। आम लोगों की थाली से टमाटर गायब हो रहा है और इसने रसोई का जायका बिगाड़कर रख दिया है। ऐसे में कई लोग टमाटर के साथ अनोखी स्कीम लेकर भी सामने आए है।

आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च..ये बेसिक सब्जियों में गिनी जाती हैं। सामान्यतया भिंडी, ब्रोकली, बीन्स, कटहल जैसी सब्जियां बीच बीच में उछाल मारती रहती हैं। लेकिन माना जाता है कि आलू..प्याज..टमाटर तो हमेशा ही आम लोगों का साथ देते हैं। मगर इस बार टमाटर के भाव ने आम आदमी की जेब पर डाका डाला है। ऐसे में टमाटर पर तमाम तरह के मीम्स और चुटकुलों भी बन रहे हैं। वहीं कई लोग इसे एक मौके की तरह भी इस्तेमाल कर रहे है। ऐसा ही कुछ हुआ है चंडीगढ़ में।

चंडीगढ़ के एक ऑटो ड्राइवर ने दिलचस्प स्कीम शुरू की है। उन्होने ऑफर दिया है कि अगर आप उनके ऑटो में पांच बार उनके ऑटो सफर करेंगे तो आपको एक किलो टमाटर फ्री मिलेंगे। ड्राइवर अनिल कुमार ने अपने ऑटो में बाकायदा इसका एक पोस्टर लगाया है। वे स्थानीय ऑटो यूनियन के प्रधान भी हैं और इस स्कीम के बाद अब सुर्खियों में है। इतना ही नहीं, उन्होने ये भी कहा है कि उनके ऑटो में सेना के जवान और गर्भवती महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकती हैं। बता दें कि इससे पहले पंजाब के गुरदासपुर में जूते बेचने वाली एक दुकान पर स्कीम निकाली गई थी कि 1500 से 2000 तक के जूते खरीदने पर 2 किलो टमाटर मुफ्त मिलेंगे। ऐसे ही ऑफर कुछ पार्लर में भी निकाले गए थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews