कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इन भत्तों में हुआ इजाफा, एरियर का भी होगा भुगतान, खाते में बढ़कर आएगी राशि

नए भत्ते एक जनवरी 2024 से ही प्रभावी होंगे, ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी से मई माह के भत्तों का एरियर भी मिलेगा। देश भर में लगभग 12 लाख कर्मचारी हैं जिन्हें इसका लाभ मिलेगा।
employee news

Employees News

Railway Employees Allowances :रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। 50 फीसदी महंगाई भत्ते बढ़ने के बाद अब रेलवे द्वारा अन्य भत्तों में इजाफा किया गया है। नए दरें 1 जनवरी 2024 से लागू होगी, ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी से मई माह के भत्तों का एरियर भी मिलेगा।इससे देश भर के लगभग 12 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश भी जारी कर दिए है।

जनवरी से मई तक का एरियर का भी मिलेगा लाभ

  • जानकारी के अनुसार, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) ने डीए के बाद भत्ते बढ़ाए जाने के संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर पुरानी दर में बढ़ी महंगाई के आधार पर संशोधन करने की मांग की थी, जिसे मान लिया गया है। आदेश के तहत रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत तक बढ़ चुका है, लेकिन इस अनुपात में अन्य भत्तों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, लेकिन अब इसमें संशोधन किया जाता है।
  • इस पर रेलवे बोर्ड के फाइनेंस विभाग के संयुक्त निदेशक संजय पराशर ने सभी जोन के महाप्रबंधक व प्रोडक्शन यूनिट को पत्र जारी करते हुए कर्मचारियों को संशोधित दर पर भत्ते का लाभ देने को कहा है। नए भत्ते एक जनवरी 2024 से ही प्रभावी होंगे, ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी से मई माह के भत्तों का एरियर भी मिलेगा। देश भर में लगभग 12 लाख कर्मचारी हैं जिन्हें इसका लाभ मिलेगा।

इन भत्तों में हुआ इजाफा, जनवरी से लागू

आदेश के तहत रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक संजय पराशर की ओर से सभी जोन के महाप्रबंधक, प्रमुख वित्तसलाहकार, उत्पादन इकाइयां व अन्य विभागों को जारी किए गए पत्र में नेशनल हॉली डे, कानवियेंस, चिल्ड्रेन एजूकेशन, ट्रैवलिंग, स्पेशल ट्रेनिंग कंट्रोलर और ब्रेकडाउन एलाउंस आदि 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की गई है। इसी प्रकार एक्स, वाई, जेड श्रेणी के शहरों में रहने वाले कर्मचारियों का एचआरए भी क्रमश: 30, 20 और 40 फीसदी बढ़ोत्तरी की गई है।.सभी भत्ते 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews