प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने कर दिया Murder, खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने कर दिया Murder, खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा

गाजीपुर, डेस्क रिपोर्ट। प्रेम में चोट खाए एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। मामला उत्तर प्रदेश (UP) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले में नोनहरा थानाक्षेत्र का है। यहां एक युवक इस बात से खफा था कि उसकी प्रेमिका ने उसके साथ शादी से इनकार कर दिया और कहीं और शादी करने जा रही थी। इसपर गुस्साए प्रेमी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

Betul News : सेल्फी ने ली जान, फोटो लेते समय डैम में गिरा छात्र, मौत

नोनहरा के शकरपुर का रहने वाला अभिषेक कुमार एक युवती से प्रेम करता था। वो उससे शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वालों के खिलाफ होने के कारण प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका को अपने गांव के बाहर धान के खेत पर मिलने के बहाने बुलाया। यहां एक बार फिर उसने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। उसका कहना था कि वो वहीं शादी करेगी, जहां उसके घरवालों ने तय की है। इसी बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच अभिषेक प्रेमिका की पिटाई करने लगा और फिर गुस्से में चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया। वो तब तक उसे चाकू मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

इसके बाद में सनकी प्रेमी खुद खून से सना चाकू लेकर थाने जा पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, युवती के घर में कोहराम मचा है। अगले ही महीने उसकी शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन एक सिरफिरे आशिक की सनक ने न सिर्फ उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया, बल्कि युवती को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews