शिक्षकों-कर्मियों के लिए अच्छी खबर, जनवरी से होगी मानदेय में वृद्धि, खाते में आएगी इतनी राशि

अनुमान है कि शिक्षकों के मानदेय से 13 प्रतिशत यानी 1950 रुपये की कटौती होगी, जबकि राज्य सरकार भी 13 प्रतिशत यानी 1950 रुपये योगदान देगी।
employees news

Para Teacher Employees News: झारखंड के पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) के लिए अच्छी खबर है। नए साल से मानदेय में 4 फीसदी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने 2025 से 2027 तक बढ़ोतरी की राशि तय कर दी है।इसका लाभ 58 हजार शिक्षकों को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने 58 हजार पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के मानदेय में वृद्धि की तैयारी कर ली है।इसके लिए 2025, 2026 और 2027 तक बढ़ोतरी की राशि तय कर दी है। इसके तहत जनवरी 2025 से चार फीसदी की बढ़ोतरी होगी।पारा शिक्षकों के मासिक मानदेय की गणना आकलन परीक्षा के परिणाम की तिथि 29 सितंबर 2023 के आधार पर की गई है। इससे पहले 2023 में भी 4 फीसदी बढोतरी हुई थी।

जानिए किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी

  • वर्तमान में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में पारा शिक्षकों की संख्या 58,047 है।वर्तमान में टीईटी पास पारा शिक्षकों (छठी से आठवीं) को 23,400 रुपये, जबकि पहली से पांचवीं के लिए 21,800 रुपये मिलते हैं। प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए मानदेय क्रमशः 18,940 रुपये और 17,472 रुपये है।
  • अब जनवरी 2025 से 4 फीसदी मानदेय बढ़ने पर टेट पास पारा शिक्षक (छठी से आठवीं)) को 25,200 रुपये, टेट पास पारा शिक्षक (पहली से पांचवी) को 23,530 और सिर्फ प्रशिक्षित (छठी से आठवीं)) को 20,384  मिलेंगे।
  • आकलन परीक्षा पास करने बाद  पारा शिक्षकों को 21,788 रुपये और प्रशिक्षित (1-5) पारा शिक्षक को 18,816 रुपये की जगह  20,112 रुपये मिलेंगे।
  •  3 साल तक की गणना की जाए तो 2027 में टेट पास पारा शिक्षकों को अधिकतम 27 हजार तक और प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को 20,160 रुपये मिलेंगे। अगर ये आकलन परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो यह राशि बढ़कर 21,552 रुपए हो जाएगी।

ईपीएफ कटौती पर भी अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जिलों से सभी पारा शिक्षकों का UAN नंबर जेनरेट करके रिपोर्ट देने को भी कहा है, ताकि ईपीएफ कटौती के साथ मानदेय वृद्धि की प्रक्रिया शुरू की जा सके।अनुमान है कि शिक्षकों के मानदेय से 13 प्रतिशत यानी 1950 रुपये की कटौती होगी, जबकि राज्य सरकार भी 13 प्रतिशत यानी 1950 रुपये योगदान देगी।इससे शिक्षकों को हर महीने 2950 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।जिन पारा शिक्षकों का UAN जेनरेट कर लिया गया है उन्हें मानदेय जारी किया जाएगा और उससे ईपीएफ की पहली किस्त काटी जाएगी।जिनका यूएएन नंबर जारी नहीं हुआ है, पारा शिक्षकों का यूएएन नंबर जेनरेट करके रिपोर्ट देने को कहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews