School Holidays 2025 :स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर, फिर अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूल 28 जनवरी से 5 फरवरी तक पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया गया है।
School Holiday

School Holiday 2025 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।एक तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे के चलते देहरादून जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों और आंगनवाड़ियों और डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति मामले के चलते जालंधर में आज 28 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।वही दूसरी तरफ यूपी के कई जिलों में महाकुंभ की बढ़ती भीड़ को देखते हुए छुट्टियां बढ़ाई गई है।

पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) कक्षाओं के लिए शैक्षणिक कार्य अब पूर्व समय पर चलेंगे। यानी अब विद्यालय सुबह 9 बजे से संध्या 3 बजे तक चलेगा। प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

यूपी के इन जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित

  • महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। 5 फरवरी तक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। इसके तहत 27 जनवरी से 5 फरवरी तक केवल शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे।बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने यह आदेश जारी किया है।
  • अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह ने भी कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूल 28 जनवरी से 5 फरवरी तक पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया गया है।यह आदेश अयोध्या के धाम परिक्षेत्र और विकासखंड पूरा के नगर निगम की विस्तारित सीमा में मौजूद सभी स्कूलों पर लागू होगा जिसमें प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, और निजी मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।

फरवरी में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • फरवरी में भी त्यौहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 2 फरवरी को बसंत पंचमी के चलते कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा।19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के चलते महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
  • 24 फरवरी को गुरु रविदास जयंती को भक्ति आंदोलन के संत और कवि गुरु रविदास की जयंती के चलते स्कूल बंद रह सकते हैं।26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते स्कूल बंद रह सकते है। इसके अलावा फरवरी में 2, 9, 16 और 23 जनवरी को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर में फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू और कश्मीर में क्लास 5 तक के सभी स्कूल 10 दिसंबर 2024 से बंद है और 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। क्लास 6 से 12वीं तक के स्कूलों में 16 दिसंबर 2024 से बंद है और 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे, ऐसे में अब मार्च में ही स्कूल खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews