इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में जल्द होगी वृद्धि, नए साल से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

वर्तमान में कर्मियों को प्रतिदिन चार सौ के हिसाब से 12000 रुपये महीना वेतन मिलता है जो 18 से 20 हजार तक पहुंच सकता है।
employees news

Bihar Employees News : बिहार के छपरा नगर निगम के संविदा और दैनिक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में कर्मियों को वेतन वृद्धि का तोहफा मिलने वाला है। खबर है कि नए साल में निगम  इन कर्मियों के वेतन में 10 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की तैयारी में है।इसका लाभ निगम के 450 कर्मियों को मिलेगा।

दरअसल, हाल ही में नगर निगम बोर्ड की बैठक में नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल और नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे के बीच वार्ता हुई थी।इसमें संघ ने निगम कर्मियों की वेतन वृद्धि को लेकर लिए गए निर्णय के आलोक में निर्णय लेने का आग्रह किया था। नगर आयुक्त ने संगठन के नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि बोर्ड में लिए गए निर्णय की कार्यवाही पंजी प्राप्त होते ही वेतन वृद्धि से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।संभावना है कि नए साल से कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

10 से 30 फीसदी हो सकती है वेतन में वृद्धि

खबर है कि कर्मियों के वेतन कम से कम 10 से 30 फ़ीसदी तक वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में कर्मियों को प्रतिदिन चार सौ के हिसाब से 12000 रुपये महीना वेतन मिलता है जो 18 से 20 हजार तक पहुंच सकता है। कर्मचारी संघ के नेता सियाराम सिंह ने बताया कि 2023 में सफाई मजदूर को 18 हजार, सफाई जमादार को 20 हजार, लिपिक का कार्य करने वाले को 25 हजार रुपए देने की बोर्ड में बात तय हुई थी। इधर, सफाइकर्मियों के वेतन वृद्धि की मांग पर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने मोहर लगा दी है और जल्द ही वेतन वृद्धि लागू किया जाएगा।

पिछले हफ्ते ही बढ़ा है 5वे और छठे वेतन आयोग वालो का डीए

बता दे कि हाल ही में बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा 5वें और छठे आयोग के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के DA बढ़ाने का कैबिनेट ने फैसला लिया था। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी की गई है। इसके तहत पंचम वेतनमान का लाभ पाने वाले कर्मचारियों का का DA 12% बढ़ाने के बाद 443% से 455% हो गया है वही षष्ठम वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का डीए 7% बढ़ा है, जिससे उनका DA 239% से 246% हो गया है। इन कर्मचारियों पेंशनरों को बढ़े हुए डीए का लाभ जनवरी की सैलरी पेंशन में मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews