कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए अपडेट, पीएफ ब्याज दर बढ़ी, सरकार ने दी मंजूरी, जानें कितना होगा लाभ? कब खाते में आएगा पैसा?

epfo pf rate

EPFO PF Interest Rate Hike : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के बाद अब केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.15 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार EPFO ने दायर कार्यालयों को 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है।

दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF Account पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर तय की थी ।सेवानिवृत्ति निधि निकाय EPFO ने 28 मार्च 2023 को अपने छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था।  इसके बाद मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था, जिस पर मुहर लग गई है और इस संबंध में एक अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

ईपीएफओ ने दी जानकारी

ईपीएफओ के मुताबिक, लेबर मिनिस्ट्री ने ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए 8.15% प्रति वर्ष की दर से ब्याज जमा करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी से अवगत कराया है। पिछले साल ईपीएफ खाते पर ब्याज दर 8.10% थी।  जानकारी के मुताबिक अब ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय इंटरनेट के जरिये ग्राहकों के खाते में पैसा डालने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में ब्याज का पैसा भेजा जा सकता है। इसका लाभ 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाता धारकों को मिलेगा। खाते में ब्याज का पैसा अगस्त 2023 से भेजना शुरु किया जा सकता है।

जानें कितनी कटौती, कितना फायदा

  1. ईपीएफओ एक्ट के अनुसार, अगर किसी भी कर्मचारी के बेस-पे और डीए का 12 फीसदी हिस्सा PF अकाउंट में किया जाता है। इस पर संबंधित कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में इतना ही यानी 12% जमा करती है। हालांकि, कंपनी की ओर से किए जाने वाले कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67 फीसदी EPF खाते में जाता है, जबकि बाकी का बचा हुआ 8.33% पैसा पेंशन स्कीम (Pension Scheme) में जाता है।
  2. उदाहरण के तौर पर, अगर PF अकाउंट में 31 मार्च 2023 कर कुल 10 लाख रुपये जमा हैं, तो 8.15 फीसदी ब्याज दर होने पर ब्याज बढ़कर 81,500 रुपये होगा यानि सीधे 500 का लाभ।वही किसी कर्मचारी के खाते में 5 लाख रुपये की राशि जमा है, तो फिर उसे नई ब्याज दर के अनुसार, 40,750 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा, जो इससे पहले 40,500 रुपये बनता था, यानी 250 रुपये का फायदा। वहीं 3 लाख रुपये जमा वाले कर्मचारी को 24,450 रुपये का ब्याज मिलेगा।

ऐसे चेक करें बैलेंस

  1. Umang APP- अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर के जरिए Umang App को डाउनलोड करें।अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और एप में लॉगिन करें। टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं। यहां EPFO विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।
  2. EPFO-EPFO की वेबसाइट पर लॉग इन कर ई-पासबुक पर क्लिक करें। ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज पर आ जाएंगे।जहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और फिर नया पेज खुलेगा और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews