कर्मचारियों को मिलेगी अच्छी खबर, प्रक्रिया शुरू, जल्द खाते में आएगी 80000 तक राशि, ऐसे चेक करें बैलेंस

employees loan

EPFO Employees PF Money 2023 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee Provident Fund Organization) के 6.5 करोड़ कर्मचारियों और खाता धारकों (PF Account Holder) के लिए अच्छी खबर है। होली से पहले ईपीएफओ के पीएफ खाते पर मिलने वाला ब्याज का पैसा आ सकता है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र सरकार इसी महीने या मार्च के पहले सप्ताह तक पीएफ खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है, इस बार 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।  हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल, हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2023 को पेश किए गए बजट भाषण में पीएफ के नियमों में बदलाव (PF Rule Change) का ऐलान किया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अब जल्द ही कर्मचारियों के खातों में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए PF में जमा रकम पर मिलने वाला ब्याज का पैसा आ सकता है। 40 साल में यह पहला मौका होगा जब कर्मचारियों को पीएफ पर इतना कम ब्याज मिलेगा। चुंकी सरकार ने बीते मार्च 2022 में पीएफ अकाउंट में जमा पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया था।

ईपीएफओ ने दिए संकेत

इधर, खाताधारक टि्वटर पर भी ईपीएफओ से खाते में ब्‍याज का पैसा आने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, जिस पर EPFO ने रिप्‍लाई किया है कि डियर खाताधारक, ब्‍याज के भुगतान की प्रकिया चल रही है, जल्‍द ही यह आपके खाते में दिखाई देने लगेगा। ब्‍याज जब भी दिया जाएगा आपको पूरा मिलेगा और किसी भी खाताधारक को नुकसान नहीं होगा। ब्‍याज को लेकर देरी होने पर भी किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार के खाते में जमा कुल 72,000 करोड़ रुपये नौकरिपेशाओं के खाते में भेजा जाएगा। त्यौहारों से पहले सरकार ब्याज दर जारी करने का जल्द ऐलान कर सकती है।

EPFO ने दी सतर्क रहने की चेतावनी

EPFO ने खाताधारकों के लिए चेतावनी भी जारी की है, जिसमें उन्होंने साइबर फ्रॉड, फर्जी फोन कॉल्स और मैसेज से सुरक्षित रहने और कोई जानकारी किसी के साथ भी शेयर ना करने की सलाह दी है। EPFO ने सब्सक्राइबर्स को  सावधान रहने के लिए कहा है।वही EPFO ने बताया है कि वह कभी भी अपने मेंबर्स से फोन कॉल, ईमेल और सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल डीटेल्स की मांग नहीं करता है इसलिए वे कभी भी UAN नंबर, पासवर्ड, पैन नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट डीटेल्स, OTP या किसी भी तरह की कोई अन्य पर्सनल डीटेल्स या फाइनेंशियल डीटेल्स किसी के साथ शेयर न करें।

ऐसे चेक करें बैलेंस

पीएफ ग्राहक चार अलग-अलग तरीकों का उपयोग करके घर बैठे अपने पीएफ बैलेंस की जांच कर सकते हैं। एसएमएस, ऑनलाइन, मिस्ड कॉल और उमंग ऐप का उपयोग करके पीएफ बैलेंस की जांच की जा सकती है।

ऑनलाइन कैसे चेक करें- epfindia.gov.in पर लॉग ऑन करें।अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड फीड करें ई-पासबुक पर क्लिक करें। जब आप सभी विवरण दर्ज कर लेते हैं, तो आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। अब ओपन मेम्बर आईडी अब आप अपने खाते में कुल EPF बैलेंस देख सकते हैं। उमंग ऐप के जरिए EPF बैलेंस कैसे चेक करें?

उमंग ऐप खोलें- ईपीएफओ पर क्लिक करें।कर्मचारी केंद्रित सेवाओं पर क्लिक करें। व्यू पासबुक विकल्प पर क्लिक करेंअपने यूएएन नंबर और पासवर्ड फ़ीड करें।आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगाअब आप अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।

SMS के जरिए- मोबाइल नंबर के अलावा, यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों से एक एसएमएस भेजकर अपने पीएफ विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘EPFOHO UAN’ लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा।

MISSED कॉल के जरिए-UAN पोर्टल पर पंजीकृत EPFO ग्राहक, UAN के साथ पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल देकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पास उपलब्ध PF विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews