कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा इतनी छुट्टियों का लाभ, ये रहेंगे नियम, 16 जनवरी से होंगे लागू

Government employees

Employee leave Policy 2023: दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। टेक कंपनी ने अपनी अवकाश पॉलिसी (Microsoft leave policy) में बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के मुताबिक, कंपनी अन्य छुट्टियों के साथ अनलिमिटेड टाइम ऑफ की पेशकश की है,हालांकि इस पॉलिसी का लाभ कंपनी के सभी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

इतनी मिलेंगी छुट्टियां

द वर्ज वेबसाइट ने एक इनटरनल मेमो का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी जिनके पास छुट्टियों की फिक्स्ड संख्या नहीं होगी वे अनलिमिटेड छुट्टियां ले सकेंगे।16 जनवरी से लागू होने वाले नए नियमों में असीमित छुट्टी के अलावा, कर्मचारियों को 10 कॉर्पोरेट छुट्टियां, अनुपस्थिति की छुट्टियां, बीमार और मानसिक स्वास्थ्य के लिए छुट्टी मिलेगी। अप्रयुक्त अवकाश शेष वाले लोगों को अप्रैल में एकमुश्त भुगतान मिलेगा।

इन्हें नही मिलेगा लाभ

इसके साथ ही ज्यूरी ड्यूटी या शोक के लिए भी समय दिया जाएगा । द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के चीफ पीपल ऑफिसर कैथलीन होगन ने कर्मचारियों को ईमेल कर नई पॉलिसी के बारे में अवगत कराया है। हालांकि, जो लोग घंटे के आधार पर काम कर रहे हैं या अमेरिका के बाहर रहते हैं या फ्रीलांस के तौर पर काम कर रहे हैं, वे इस पॉलिसी का फायदा नहीं उठा सकेंगे चुंकी सभी देशों के अलग -अलग कानून हैं, ऐसे में अमेरिका से बाहर रहने वाले कर्मचारी इस नीति में शामिल नहीं हो सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews