
government employee news
Bihar Employees Promotion : बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।महंगाई भत्ते और एडवांस सैलरी के अलावा कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है, विभागों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है और 5 साल की वर्क रिपोर्ट मांगी है।बता दे कि राज्य कर्मियों की यह पदोन्नति 2019 से लंबित है।
विभाग ने मांगी रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों से प्रमोशन देने के लिए पांच वर्षों का कार्य मूल्यांकन मांगा है । स्वास्थ्य विभाग ने स्नातक उत्तीर्ण परिवार कल्याण कार्यकर्ताओं का विवरण जिलों से मांगा है। इसके लिए सभी सिविल सर्जनों के साथ ही अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकार को पत्र दिए गए हैं।
5 दिन में आपत्ति भी मांगी
इसके अलावा स्नातकधारी प्रखंड प्रचार प्रशिक्षिकों का पांच वर्षो का कार्य मूल्यांकन भी जिलों से मांगा है। वही दूसरी तरफ खान एवं भू-तत्व विभाग ने भी खान निरीक्षकों को प्रोन्नति देने के लिए इनकी वरीयता सूची प्रकाशित करते हुए इस पर आपत्ति मांगी है। आपत्ति देने के लिए पांच दिनों का समय निर्धारित किया गया है।संभावना है कि सारा डाटा और आपत्तियां आने के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया तेज होगी और दिसंबर अंत या नए साल में कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जा सकता है।
बता दे कि अक्टूबर महीने में कार्यकारी व्यवस्था के तहत सरकारी सेवकों को उच्चतर प्रभार और उच्च पदों का वेतनमान देने का निर्णय लिया था और योजना दो महीने के लागू की गई है, लेकिन सरकारी सेवकों का डाटा जुटाने में कई विभाग पिछड़ गए और अब योजना समाप्त होने में कम वक्त बचा है, ऐसे में सीमा अवधि समाप्त होने के चलते विभागों ने प्रमोशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

