कर्मचारियों अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, साल 2025 में मिलेगा 150 अवकाश का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय! देखें लिस्ट

कोई भी त्यौहार-अवकाश किसी साप्ताहिक अवकाश या किसी अन्य गैर-कार्य दिवस पर पड़ता है या एक ही दिन एक से अधिक त्यौहार पड़ते हैं, तो कोई वैकल्पिक अवकाश नहीं दिया जाएगा।
employes news

West Bengal Holiday List 2025: पश्चिम बंगाल के सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने साल 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए कैलेंडर के अनुसार, साल 2025 में करीब 150 छुट्टियों का लाभ मिलेगा।वर्ष 2025 में अगर किसी रविवार को त्यौहार पड़ेगा जो राष्ट्रीय अवकाश अधिनियम के तहत सार्वजनिक अवकाश हैं और इसलिए उन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया है।

यदि प्रारंभ में अधिसूचित कोई भी त्यौहार-अवकाश किसी साप्ताहिक अवकाश या किसी अन्य गैर-कार्य दिवस पर पड़ता है या एक ही दिन एक से अधिक त्यौहार पड़ते हैं, तो कोई वैकल्पिक अवकाश नहीं दिया जाएगा।यदि चांद दिखने के आधार पर ईद-उल-फितर, ईद-उद-जोहा, मुहर्रम, फातेहा-दवाज-दहम, शब-ए-बारात की तारीख में कोई परिवर्तन होता है, तो इस त्यौहार के लिए मूल रूप से अवकाश के रूप में अधिसूचित तारीख के स्थान पर, जिस तारीख को त्यौहार वास्तव में मनाया जाएगा, उस तारीख के लिए एक अलग आदेश द्वारा अवकाश घोषित किया जाएगा।

West Bengal Employees Holiday 2025

  • 2 अक्टूबर को दशमी और महात्मा गांधी जयंती,3 और 4 अक्टूबर को दो दिन की अतिरिक्त छुट्टि, पांच अक्टूबर को संडे  और 6 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का अवकाश।
  • 7 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश ।
  • काली पूजा के लिए 18 से 20 अक्टूबर (सोमवार) तक। 21,22 अक्टूबर के अतिरिक्त छुट्टियों का ऐलान।
  • 23 अक्टूबर को भातृ द्वितीया और 27, 28 अक्टूबर को छठ पूजा है, ऐसे में 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक 11 दिन की छुट्टी मिलेगी।
  • गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), सरस्वती पूजा (2 फरवरी), 6 अप्रैल (राम नवमी), मुहर्रम (6 जुलाई)।
  • 13 जुलाई (कवि भानु भक्त का जन्मदिन), महालया (21 सितंबर) तथा 28 सितंबर (महाषष्ठी)। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस,जन्माष्टमी ।
  • 10 अप्रैल (महावीर जयंती, 14 अप्रैल (बीआर अंबेडकर जन्मदिन), 15 अप्रैल (बंगाली नव वर्ष दिवस) और 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे) और एक राज्य अवकाश।
  • 1 अप्रैल (ईद-उल-फितर के बाद का दिन)।
  • पश्चिम बंगाल की छुट्टियों के कैलेंडर में कई छुट्टियां रविवार वाले दिन भी हैं। इनमें 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस, गणतंत्र दिवस, सरस्वती पूजा 2 फरवरी, राम नवमी 6 अप्रैल, मुहर्रम 6 जुलाई, महालया 21 सितंबर और दुर्गा पूजा की महा षष्ठी 28 सितंबर शामिल हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews