कर्मचारियों-श्रमिकों के लिए काम की खबर, सार्वजनिक-सवैतनिक अवकाश घोषित, मिलेगा लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय, आदेश जारी

employee news

Government Employees Holiday : सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश का लाभ मिलेगा, ताकी वे अपने मतदाधिकार का उपयोग कर सकें।इसके लिए अलग अलग राज्य में सरकारों द्वारा सवैतनिक और सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए है। आईए जानते है किस राज्य में कब अवकाश रहेगा…….

महाराष्ट्र में एक दिन सवैतनिक अवकाश घोषित

महाराष्ट्र में पांच चरण में लोकसभा चुनाव होने है, ऐसे में राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा मतदान के दिन श्रमिकों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिन की सवैतनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। सरकारी परिपत्र में कहा गया है कि यह उन्हें वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने की अनुमति देने के लिए है।यह छुट्टी उन लोगों पर भी लागू होगी जो निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रहते हैं, वे भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने के लिए छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं।

जयपुर/चित्तौड़गढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित

  • राजस्थान के जयपुर में आम चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रथम ( 19 अप्रैल 2024) एवं द्वितीय चरण ( 26 अप्रैल ) के मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेश के तहत मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
  • राजस्थान के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी मतदान के दिन सूखा दिवस रहेगा, ऐसे में सभी सीमावर्ती राज्यों में मतदान दिवस पर निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा। ऐसे कामगार जो जिले की लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत है, परन्तु निर्वाचन क्षेत्र के बाहर कार्यरत है उन्हें अपने मतदान क्षेत्र में मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय होगा।
  • चित्तौड़गढ़ जिले में 26 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारीआलोक रंजन ने आदेश जारी कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण में चित्तौड़गढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल (शुक्रवार) को मतदान होने की वजह मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तराखंड/ उत्तर प्रदेश में भी सार्वजनिक/सवैतनिक अवकाश

  • उत्तराखंड में भी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा, ऐसे में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम ने सवैतनिक अवकाश के आदेश जारी किए है। 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को सभी कारखानें, दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही सभी उद्योगों में संगठन को निर्देश भी दिए हैं कि वह मतदान के लिए सभी कर्मचारियों को संवैधानिक अवकाश दें, जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मजदूर अपने मताधिकार का उपयोग करें।
  • उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव के चलते कारखाने में काम करने वाले कामगारों को सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। श्रम उपायुक्त ने बताया कि फतेहपुर और कौशम्बी में 20 मई और प्रयागराज और प्रतापगढ़ में 25 मई को मतदान होना है, ऐसे में श्रमिकों को मताधिकार का उपयोग करने के लिए अवकाश दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews