
IRCTC Char Dham Yatra : सनातन धर्म को मानने वालों के लिए चार धाम यात्रा का बहुत महत्व है, व्यक्ति एक बार अपने जीवन में चार धाम यात्रा करना चाहता है, हालाँकि संसाधनों में वृद्धि के चलते अब ये यात्रा बहुत आसान हो गई है और अब हर आयुवर्ग के लोग इस यात्रा का आनंद लेते हैं, यदि आप भी चार धाम यात्रा पर जाना चाहते हैं तो IRCTC ने इसका एक शानदार टूर बनाया है जो आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है।
14 सितंबर को दिल्ली से चलेगी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन
IRCTC ने चार धाम यात्रा का 16 रात और 17 दिन का टूर अनाउंस किया है, यात्रियों को भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन से टूर कराया जायेगा, ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन से 14 सितंबर को रवाना होगी, दिल्ली से चलकर ट्रेन ऋषिकेश, जोशीमठ, बद्रीनाथ, वाराणसी, पुरी, रामेश्वरम, मदुरै, हम्पी, नासिक और द्वारका होती हुई वापस दिल्ली लौटेगी।
ये रेलवे स्टेशन रहेंगे बोर्डिंग और डी बोर्डिंग पॉइंट
रेलवे ने चार धाम यात्रा के लिए बोर्डिंग पॉइंट निज़ामुद्दीन, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ शहर, मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशनों को बने अहै जबकि डी बोर्डिंग पॉइंट राजकोट, पालनपुर जंक्शन, अजमेर, रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को बनाया गया है।
इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया
यात्रा का प्रति व्यक्ति किराया 62,985/- रुपये है, रेलवे ने अलग अलग क्लास के हिसाब से किराये की जानकारी भी शेयर की है, तो व्यक्तियों के लिए 1 AC कूपे का किराया 1,46,140 होगा, 1 AC केबिन का किराया एक व्यक्ति के लिए 1,49,932/- रुपये, दो व्यक्तियों के लिए 1,30,681/- रुपये प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के लिए 1,25,570/-रुपये निर्धारित किया गया है।
किराये के ये भी हैं ऑप्शन
इसके अलावा 2 AC का एक व्यक्ति का किराया 1,41,695/- रुपये है, दो व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 1,22,445/- रुपये है, तीन व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 1,17,331/- रुपये निर्धारित किया गया है। वहीँ 3 AC का किराया एक व्यक्ति के लिए 76,370/- रुपये है, दो व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 64,656/- रुपये है और तीन व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 62,985/- निर्धारित किया गया है।
इस धार्मिक स्थलों को देखने का मिलेगा अवसर
- ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट।
- बद्रीनाथ: बद्रीनाथ मंदिर, माणा गांव और नरसिंह मंदिर (जोशीमठ)।
- वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर और गंगा आरती।
- पुरी: जगन्नाथ मंदिर, पुरी समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा समुद्र तट।
- रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मारक और धनुषकोडी।
- मदुरै: मीनाक्षी अम्मन मंदिर।
- हम्पी: अंजनाद्री पहाड़ी, विट्ठल और विरुपाक्ष मंदिर।
- नासिक: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर।
- द्वारका: द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेट द्वारका।
mbark on an odyssey to holy pilgrimage sites with the Char Dham Yatra (16N/17D) by Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train.
Book now on https://t.co/H2ENmMVXlz#azadikirail— IRCTC (@IRCTCofficial) June 23, 2023
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

