Government Scheme: इस योजना के तहत मिलती है फ्री कोचिंग की सुविधा, उम्मीदवार ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Government Scheme: इस योजना के तहत मिलती है फ्री कोचिंग की सुविधा, उम्मीदवार ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Government Scheme: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयरी करने वाले कई उम्मीदवार लाखों रुपये कोचिंग में खर्च कर देते हैं। लेकिन कुछ कैंडीडेट्स आर्थिक तंगी के कारण ऐसी सुविधाओं के वंचित रह जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि केंद्र सरकार मुफ़्त में कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाती है? यदि नहीं, तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है। एससी ओबीसी फ्री कोचिंग योजना को सरकार ने शिक्षा का बराबर अधिकार देने के लिए शुरू किया है।

इस योजना के तहत के फ्री कोचिंग की सुविधा के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। हालांकि इसका लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलता है, जो पिछड़े और गरीब परिवार से होते हैं। लोकल छात्रों को 3000 रुपये की प्रतिमाह और बाहरी छात्रों को 6000 रुपये प्रतिमाह स्टीपेंड मिलता है। यूपीएससी, SSC, रेलवे, आरआरबी, जेईई, AIEE, CAT और CLAT जैसे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।योजना के उम्मीदवारों का चयन उनके अकाडेमिक परफॉरमेंस के आधार पर होता है।

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन योजना के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर फ्री कोचिंग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, पता, एड्रेस, केटेगरी, ईमेल आइडी, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और एजुकेशनल क्वालिफ़िकेशन के डिटेल्स की जरूरत होती हैं। सभी दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य होता है। योजना के जुड़ी अन्य जानकारी के लिए कैंडीडेट्स हेल्पलाइन नंबर- 011-23382391 पर संपर्क कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews