Government Scheme: कर्मचारियों के लिए खास है ये योजना, समय से पहले हो सकते हैं रिटायर, मिलेंगी ये सुविधाएं

Government Scheme: कर्मचारियों के लिए खास है ये योजना, समय से पहले हो सकते हैं रिटायर, मिलेंगी ये सुविधाएं

Government Scheme: भारत सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। जिसके तहत उन्हें रिटायरमेंट के बाद कई सुविधाएं भी प्राप्त होती है। लेकिन हम आपको ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका लाभ प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी भी उठा सकते हैं। योजना का नाम स्वैच्छिक सेवानिवृति योजना (Voluntary Retirement Scheme) है। स्कीम के तहत कोई भी कर्मचारी समय से पहले रिटायर हो सकता है। इसके लिए 3 महीने पहले नोटिस देना अनिवार्य होता है।

हालांकि योजना के तहत पेंशन की सुविधा नहीं दी जाती है। लेकिन यदि कोई भी कर्मचारी VRS लेता है तो, उसे पिछले 18 महीने की सैलरी का 50% नौकरी के बचे हुए अवधि तक मिलता है। योजना का लाभ केवल वही कर्मचारी उठा सकते हैं, जिन्होंने 10 साल तक नौकरी कर ली है। और उनकी उम्र 40 साल से अधिक हो चुकी हो। इस स्कीम के तहत रिटायरमेंट के बाद भी ग्रेजुएटी और पीएफ जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं कई कंपनियां ऐसी हैं, जो मेडिकल कवर भी प्रदान करती हैं।

स्वैच्छिक सेवनिवृति योजना के तहत कर्मचारियों को एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाती है। जिसका इस्तेमाल आप आगे की रणनीति बनाने में भी कर सकते हैं। आप चाहे तो इससे बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। खास बात तो यह स्कीम के तहत रिटायर हुए लोगों को 5 लाख तक की रकम के लिए टैक्स भी नहीं भरना पड़ता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews