दुबई घूमने का शानदार मौका, IRCTC का ये टूर प्लान है बेस्ट ऑप्शन

दुबई घूमने का शानदार मौका, IRCTC का ये टूर प्लान है बेस्ट ऑप्शन

IRCTC Dubai Tour Plan : यदि आपको दुनिया की खूबसूरती देखना का शौक है और आप इसे देखना चाहते हैं तो दुबई टूर आपका ये शौक पूरा कर सकता है। आईआरसीटीसी  ने इस बार दुबई ले जाने का एक शानदार टूर प्लान बनाया है, ये एयर टूर अगले महीने मार्च में जायेगा।

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानि IRCTC ने दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक दुबई का टूर अनाउंस किया है, इस टूर में आपको दुबई की खूबसूरत दुनिया के दीदार करने का मौका मिलेगा जो किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है।

दुबई में ऊँची ऊँची बिल्डिंग, साफ़ सुथरी सड़कें, तेज रफ़्तार भागती कीमती और महंगी गाड़ियाँ, रईसों की लक्जरी लाइफ स्टाइल सबकुछ आपको देखने को मिलेगा, जिस दुनिया को आप तस्वीरों और पोस्टरों में देखते हैं उसे आप यहाँ पहुंचकर अपनी आँखों से देखेंगे।

IRCTC ने जो टूर अनाउंस किया है उसकी खास बात ये है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से जायेगा, दुबई टूर के लिए फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट से 10 मार्च को उड़ेगी, ये टूर 3 रात 4 दिन का है, इसमें पर्यटकों को दुबई और अबुधाबी की खूबसूरती देखने को मिलेगी।

इस टूर का किराया 96,200/- प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क व्यक्ति एक साथ) निर्धारित किया गया है, यदि आप अकेले सफ़र करना चाहते है तो ये किराया 1,00,700/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा वहीँ दो वयस्क लोगों के लिए किराया 97,500/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा, IRCTC ने बच्चों के किराये की डिटेल भी शेयर की है।

यात्रा के दौरान पर्यटकों को होटल में रुकने, नाश्ते और खाने के अतिरिक्त पैसे नहीं देने वो किराये में ही शामिल है, यात्रा के दौरान IRCTC आपके ठहरने , ब्रेकफास्ट और एक खाना (लंच या डिनर)  की जिम्मेदारी उठाएगा आपको इसके लिए अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews