IRCTC के साथ नेपाल घूमने का शानदार मौका, यहाँ देखिये पूरा टूर प्लान

IRCTC के साथ नेपाल घूमने का शानदार मौका, यहाँ देखिये पूरा टूर प्लान

IRCTC Gems Of Nepal Tour : देश दुनिया के टूर पर ले जाने वाला इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी)  इस बार नेपाल लेकर जा रहा है, यदि आपने कभी नेपाल घूमने का प्लान बनाया है तो ये आपके लिय इक शानदार मौका है, आप IRCTC के टूर प्लान के हिसाब से अपनी गर्मियों की छुट्टियों को आर्मदायक बना सकते हैं।

IRCTC ने जो टूर बनाया है उसका नाम हैं  Gems Of Nepal, ये पूरा एयर टूर 5 रात 6 दिन का है, इसका किराया प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क व्यक्तियों के ग्रुप में) 38,800/- रुपये निर्धारित किया गया है, हालाँकि किराये के और भी कई ऑप्शन हैं। आप अपने परिवार के सदस्य संख्या के हिसाब से किराये का स्लॉट चुन सकते हैं।

आपको सिर्फ इतना करना है IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर डिटेल देखना है और अपनी सीट बुक करनी है।

इस टूर में IRCTC यात्रियों को काठमांडू और पोखरा की सैर कराएगा। आपको नेपाल की संस्कृति, खूबसूरती, नेचुरल ब्यूटी देखने का मौका मिलेगा। टूर लखनऊ एयरपोर्ट से 31 मई 2023 को शुरू होगा इसके लिए विशेष हवाई जहाज उड़ान भरेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews