क्या आपने खाया है ये Famous Chola Bhatura, दूर-दूर से स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं शौकीन

Famous Chola Bhatura

Famous Chola Bhatura: हमारा देश एक ऐसी जगह है जहां के हर शहर में एक लजीज पकवान बनता है। जिसका स्वाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले मेहमानों को भी लुभाता है। कुछ चीजे तो इतनी मशहूर है कि उस शहर में जाने के बाद लोग व्यंजन का स्वाद चखना नहीं भूलते हैं। हम आपको एक ऐसे ही लजीज पकवान छोला भटूरा के बारे में बताते हैं जो दिल्ली में बहुत मशहूर है।

दिल्ली का Famous Chola Bhatura

दिल्ली के पथरगामा चौक पर एक ठेला लगता है। यहां मिलने वाला छोला भटूरा लोगों को बहुत पसंद आता है और इसका स्वाद चखने वालों का कहना है कि पूरे जिले में इस टेस्ट का छोला और भटूरा कहीं नहीं मिलता। कुछ लोग तो रोजाना यहां पर नाश्ता करने के लिए रुकते हैं और महागामा से गोड्डा की अपनी यात्रा पूरी करते हैं।

दूर-दूर से आते हैं लोग

छोले भटूरे का स्वाद लोगों को इतना पसंद है कि पथरगामा के रहने वाले लोग रोज यहां पहुंचते हैं और इससे नाश्ते के रूप में खाते हैं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाके से रोज बड़ी संख्या में स्वाद के दीवाने इसका आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। यह स्वादिष्ट पकवान कीमत के मामले में भी बहुत अच्छा है। सिर्फ 25 रुपए में दो पीस छोले भटूरे मिलते हैं जो किसी भी व्यक्ति का पेट भरने के लिए काफी है। इस व्यंजन की खासियत यह है कि यह किसी तरह का नुकसान भी नहीं करता है और व्यक्ति का पेट भी भर जाता है।

ऐसे बनता है फेमस छोला भटूरा

यहां पर बनने वाले छोले को घर में पैसे हुए मिर्च, धनिया, जीरा और हल्दी पाउडर से तैयार किया जाता है। गरम मसाले का उपयोग इसमें सिलबट्टे में पीसने के बाद किया जाता है, जिससे छोले का स्वाद और भी स्वादिष्ट हो जाता है। दालचीनी, इलायची, लोंग, काली मिर्ची गरम मसाले में मिलाई जाती है जो टेस्ट को बढ़ाती है।

रोजाना बिकती है 500 से ज्यादा प्लेट

ठेले पर छोले भटूरे का धंधा करने वाले संजीव का कहना है कि वह रोजाना 500 से 600 प्लेट छोला भटूरा आराम से बेच लेते हैं। सुबह 7 बजे उनकी दुकान खुल जाती है जो शाम 7 बजे तक खुली रहती है। इस दौरान पूरे समय उनकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और लोग स्वादिष्ट छोले भटूरे का आनंद लेने के लिए इंतजार करते हुए नजर आते हैं। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं या फिर यहां की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो पथर गामा चौक पर मिलने वाले इन स्वादिष्ट छोले भटूरे का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें, यकीनन ये स्वाद आपको दीवाना बना देगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews