क्या आपने देखा है Ghaziabad का मसूरी, जरूर बनाएं पानी के बीच बसे इस टापू पर घूमने का प्लान

Ghaziabad

Ghaziabad Famous Place: आप में से अधिकतर लोगों ने उत्तराखंड के मसूरी के बारे में कई बार सुना होगा और इसे देखा भी होगा। यह जगह क्वीन ऑफ हिल स्टेशन के नाम से पहचानी जाती है और अपनी खूबसूरती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो गाजियाबाद की मसूरी के नाम से फेमस है। यह एक सुंदर सा गांव है, जहां पर बड़ी सी झील है जिसमें पर्यटक अक्सर बोटिंग करने के लिए पहुंचते हैं। यहां एक बहुत सुंदर एक्वा पार्क भी है, अगर आप सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं।

ऑफिस के बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अगर आप वीकेंड पर कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो परिवार या दोस्तों के साथ जाने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। पानी के बीच बसे इस टापू पर चलने वाली ठंडी हवाएं आपको शांति का एहसास देगी। यहां पर रुकने के लिए हट भी बने हुए हैं साथ ही कई अन्य गतिविधियों का आनंद भी यहां लिया जा सकता है।

कहां है गाजियाबाद का मसूरी

यह जगह दिल्ली गाजियाबाद हाईवे से 14 किलोमीटर दूर मौजूद है। यह 19 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल वाली झील है। जहां पर मछली पालन के साथ एक्वा टूरिज्म का आनंद भी लिया जा सकता है।

झील के बीच बसा टापू

यहां पर झील के बीच एक टापू बना हुआ है, जहां रुकने के लिए हट, गोल्फ एरिया, फिश थीम पर बनाया गया फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, किड्स जोन, फिश एजुकेशन हब और कैंपिंग जैसी चीजों का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप साइकलिंग और आउटडोर एक्टिविटी के शौकीन है तो यहां पर कई सारे आउटडोर गेम के साथ योग सेंटर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आराम से फिशिंग भी की जा सकती है। पानी में तैरते हुए रेस्टोरेंट में खाना खाने का एक अलग ही आनंद है जो लोगों को रोमांचित करता है।

आसपास मौजूद जगह

गाजियाबाद के इस मसूरी में एक से बढ़कर एक सुंदर नजारे और आउटडोर गेम्स का आनंद उठाने के साथ आप यहां पास ही में मौजूद स्वर्ण जयंती पार्क भी जा सकते हैं। यहां पर एक सुंदर जापानी पार्क बना हुआ है इसी के साथ जॉगिंग ट्रैक, हरे भरे पेड़, फव्वारे और पौराणिक हस्तियों की मूर्तियां भी मौजूद है। यह जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है और इस बेस्ट पिकनिक स्पॉट कहा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews