Adani को भारी नुकसान, अरबों रुपये का घाटा, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची से भी बाहर

Adani को भारी नुकसान, अरबों रुपये का घाटा, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची से भी बाहर

Loss of billions in Gautam Adani’s net worth: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप (Adani Group) पर छाए संकट के बादल गहराते जा रहे हैं, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में किये गए दावे के बाद से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली बनी हुई है, इसका असर ये हुआ है कि अब वे दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं, गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 84.4 अरब डॉलर पहुंच गई है और वे ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गौतम अडानी को तगड़ा झटका 

एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) को हिंडनबर्ग की सर्वे रिपोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है, रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के लिस्टेड शेयरों ने करोड़ों रुपये गंवा दिए है, शेयरों के गिरने का सिलसिला अभी जारी है,पिछले तीन दिनों की ही बात की जाये तो गौतम अडानी को 34 अरब डॉलर का घाटा हो चुका है।

नीचे खिसकर 11वें नंबर पर पहुंचे

दुनिया के अमीरों की ताजा अपडेट सूची जारी करने वाले ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा अपडेट में गौतम अडानी को भारी नुकसान हुआ है, कुछ दिन पहले तीसरे से चौथे नंबर पर खिसकने वाले गौतम अडानी अब हिंडनबर्ग की सर्वे रिपोर्ट के बाद 11 वें नंबर पर पहुँच गए हैं।

मुकेश अंबानी से केवल एक पायदान ऊपर हैं गौतम अडानी 

हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट के बाद घाटा झेल रहे गौतम अडानी की नेट वर्थ लगातार कम हो रही है, पिछले केवल तीन दिन में 34 अरब डॉलर का घाटा झेल चुके गौतम अडानी की नेट वर्थ घटकर 84.4 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस नुकसान के चलते 11वें नंबर पर पहुंचे गौतम अडानी अब रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से केवल एक पायदान ऊपर हैं, मुकेश अंबानी 82.2 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में 12 वीं पायदान पर बने हुए हैं।

हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में उठाये ये सवाल 

हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी के प्रमुख नाथन एंडरसन हैं, नाथन एंडरसन की कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के बारे में जारी की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में जो दावा किया है उसमें अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के लोन (Adani Group Debt) पर सवाल खड़े किए गए हैं,हिंडनबर्ग का दावा है कि ग्रुप की 7 प्रमुख कंपनियां जो शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं, उनमें 85 फीसदी से अधिक ओवरवैल्यूज हैं,  हिंडनबर्ग ने अपनी रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट में अडानी ग्रुप से 88 सवाल किए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews